Header Image

NEET PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने NBE को दी मंजूरी, नई तारीख पर एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

NEET PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने NBE को दी मंजूरी, नई तारीख पर एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

Last Updated Jun - 06 - 2025, 02:43 PM | Source : Fela News

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने सुप्रीम कोर्ट से 3 अगस्त को एग्जाम कराने की मंजूरी मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया है।
नई तारीख पर एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
नई तारीख पर एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

NEET PG 2025 की परीक्षा अब 3 अगस्त को होगी। पहले यह परीक्षा 15 जून को होने वाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) को तारीख बदलने की इजाजत दे दी है

दरअसल, कुछ छात्रों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई को आदेश दिया था कि NEET PG परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जाए। पहले यह दो शिफ्ट में होती थी। इसके बाद NBE ने कोर्ट से कहा कि एक शिफ्ट में परीक्षा कराने के लिए ज्यादा सेंटर और तैयारी की जरूरत होगी, इसलिए उन्हें और समय चाहिए।

NBE ने कोर्ट से कहा कि दोगुने एग्जाम सेंटर, सुरक्षा और पहचान की व्यवस्था के लिए तैयारी जरूरी है। इसलिए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की अनुमति दी जाए।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने NBE की बात मान ली और 3 अगस्त को परीक्षा कराने की मंजूरी दे दी। कोर्ट ने साफ कहा कि अब इससे आगे तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी।

Share :

Trending this week

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा

Apr - 20 - 2026

उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने... Read More

सीयूईटी यूजी 2026 में सब्जेक्ट बदलने का फिर मौका मिला

Apr - 18 - 2026

CUET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की ख... Read More

फतेहपुर टॉपर बनी अर्पिता सिंह

Apr - 17 - 2026

सीबीएसई 10वीं के परिणाम जारी होते ही फतेहपुर जिले में खुश... Read More