Header Image

NEET UG 2025: NEET UG परीक्षा के एडमिट कार्ड 1 मई को होंगे जारी, डाउनलोड करने के लिए लिंक

NEET UG 2025: NEET UG परीक्षा के एडमिट कार्ड 1 मई को होंगे जारी, डाउनलोड करने के लिए लिंक

Last Updated Apr - 24 - 2025, 01:59 PM | Source : Fela News

NEET 2025: नीट यूजी परीक्षा में सिर्फ 10 दिन बाकी हैं. एनटीए ने बताया कि एडमिट कार्ड 1 मई को जारी होंगे. इस साल 23 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे.
NEET UG 2025: NEET UG परीक्षा के एडमिट कार्ड 1 मई को होंगे जारी,
NEET UG 2025: NEET UG परीक्षा के एडमिट कार्ड 1 मई को होंगे जारी,

NEET UG 2025 Admit Card:नीट 2025 परीक्षा 4 मई को होगी, जिसमें 23 लाख से ज्यादा उम्मीदवार भाग लेंगे. एनटीए ने पुष्टि की है कि एडमिट कार्ड 1 मई को जारी होंगे, और उम्मीदवार इसे NTA की वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी.

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी जानकारी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन विवरणों को ध्यान से चेक करें और अगर कोई गलती हो तो NTA हेल्पलाइन से संपर्क करें. एडमिट कार्ड ईमेल के जरिए भी भेजे जाएंगे.

इसके अलावा, NTA ने 23 अप्रैल को परीक्षा केंद्र की जानकारी देने वाली एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है, ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना बना सकें. इसे भी आवेदन संख्या और जन्म तिथि से डाउनलोड किया जा सकता है.

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More