Last Updated May - 12 - 2026, 03:56 PM | Source : Fela News
NEET UG 2026 Paper Leak:NEET UG 2026 रद्द होने के बाद लाखों छात्रों में हलचल मच गई है. अब NTA जून में दोबारा परीक्षा करा सकता है. फीस रिफंड और नए एग्जाम शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
NEET UG 2026 Paper Leak: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर लाखों छात्रों और अभिभावकों को बड़ा झटका दिया है. राजस्थान के सीकर से पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने यह बड़ा फैसला लिया. अब पूरे मामले की जांच CBI करेगी, जबकि NTA ने साफ कर दिया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित होगी और छात्रों की रजिस्ट्रेशन फीस भी वापस की जाएगी.
फीस रिफंड का बड़ा ऐलान
NTA ने घोषणा की है कि NEET UG 2026 के लिए जमा की गई पूरी रजिस्ट्रेशन फीस उम्मीदवारों को लौटाई जाएगी. इसके साथ ही दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन या फीस जमा नहीं करनी होगी.
कैटेगरी के हिसाब से कितनी थी फीस?
दोबारा परीक्षा कब होगी?
NTA की ओर से अभी नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जून 2026 में दोबारा NEET UG परीक्षा कराई जा सकती है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह CUET UG 2026 परीक्षा है, जो फिलहाल 30 मई तक चल रही है. परीक्षा केंद्रों और व्यवस्थाओं को देखते हुए दोनों बड़ी परीक्षाओं का आयोजन एक साथ संभव नहीं माना जा रहा.
इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि जून में NEET UG दोबारा आयोजित होगा. इस दौरान NTA सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी करेगा.
वेबसाइट पर जारी होगा नया अपडेट
NTA ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे नई परीक्षा तारीख और अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. एजेंसी जल्द ही री-एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर सकती है.
छात्रों में बढ़ी चिंता
पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है. कई छात्र सोशल मीडिया पर जल्द नई तारीख घोषित करने और निष्पक्ष परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं. अब सभी की नजर NTA और CBI की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़े