Header Image

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, परीक्षा देने के लिए जानें जरूरी नियम

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, परीक्षा देने के लिए जानें जरूरी नियम

Last Updated Mar - 06 - 2026, 04:34 PM | Source : Fela News

नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख अब करीब आ गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़े जरूरी नियमों और निर्देशों को जानना बेहद जरूरी है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए अहम खबर सामने आई है। NTA जल्द ही रजिस्ट्रेशन विंडो बंद करने जा रहा है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर सकते हैं।

NTA ने साफ कहा है कि आवेदन प्रक्रिया सीमित समय के लिए ही खुली है। इसके बाद कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए जो छात्र इस साल मेडिकल की पढ़ाई के लिए यह परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें समय रहते अपना फॉर्म पूरा करना जरूरी है।

कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। अब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द फॉर्म भर लेना चाहिए। आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से परेशानी भी हो सकती है।

इन जरूरी नियमों का रखें ध्यान

NTA के अनुसार एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकता है। अगर कोई छात्र अलग-अलग ईमेल या मोबाइल नंबर से कई फॉर्म भरता है तो उसके सभी आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय वही ईमेल और मोबाइल नंबर देना चाहिए जो आपके या आपके माता-पिता के हों, क्योंकि एडमिट कार्ड, OTP और अन्य जरूरी जानकारी इसी पर भेजी जाएगी।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को एक लाइव फोटो भी अपलोड करनी होगी। इस फोटो को आधार कार्ड की फोटो से मिलाया जाएगा। अगर दोनों फोटो मेल नहीं खाते हैं तो छात्र को वैध दस्तावेज देना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार से ऑटो वेरिफिकेशन किया जाएगा। नाम, जन्मतिथि या जेंडर में गलती होने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है, इसलिए जानकारी सही भरना जरूरी है।

परीक्षा शहर के नियम में बदलाव

इस बार परीक्षा शहर चुनने के नियम में बदलाव किया गया है। पहले छात्र चार शहर चुन सकते थे, लेकिन अब यह सुविधा हटा दी गई है। अब परीक्षा केंद्र का शहर उम्मीदवार के स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर तय किया जाएगा। एक बार शहर तय होने के बाद इसे बदलने का मौका नहीं मिलेगा।

OBC-NCL कैटेगरी चुनने वाले छात्रों को सेंट्रल लिस्ट में अपना नाम जरूर जांचना चाहिए। गलत कैटेगरी चुनने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

छात्रों को 10 से 12 मार्च 2026 के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि इसमें केवल कुछ जानकारी ही बदली जा सकेगी, जैसे फोटो या सिग्नेचर। मोबाइल नंबर, ईमेल और आधार से जुड़ी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

NEET UG परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। आवेदन के बाद भाषा बदलने का विकल्प नहीं मिलेगा।

कब होगी परीक्षा?

NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसकी कुल अवधि तीन घंटे होगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी। एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर और रिजल्ट से जुड़ी अन्य तारीखों की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

यह भी पढ़े  

UPSC में अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, टॉप 10 में तीन बेटियां शामिल

Share :

Trending this week

फतेहपुर टॉपर बनी अर्पिता सिंह

Apr - 17 - 2026

सीबीएसई 10वीं के परिणाम जारी होते ही फतेहपुर जिले में खुश... Read More

OMR शीट का खेल, सही जवाब भी हो सकता है गलत

Apr - 17 - 2026

हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठते हैं. क... Read More

JEE Main Answer Key में बड़ी गलतियां

Apr - 16 - 2026

JEE Main 2026: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन-2 की प्रोविज... Read More