Last Updated May - 22 - 2025, 05:03 PM | Source : Fela News
राजस्थान बोर्ड जल्द ही 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र नीचे बताए तरीके से इसे देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज बहुत खास दिन है। लंबे इंतजार और मेहनत के बाद राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 12वीं क्लास का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ आएंगे।
इस साल करीब 11 लाख से ज्यादा छात्र 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक हुई 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि रिजल्ट तैयार है और समय पर जारी होगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए:
एसएमएस से रिजल्ट पाने के लिए, मैसेज में लिखें RJ12 <स्पेस> रोल नंबर और इसे 56263 या 5676750 पर भेज दें। आपका रिजल्ट फोन पर आ जाएगा।