Header Image

RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियां, RRB ग्रुप डी आवेदन तारीख बढ़ी

RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियां, RRB ग्रुप डी आवेदन तारीख बढ़ी

Last Updated Mar - 03 - 2026, 04:07 PM | Source : Fela News

अगर आप Indian Railways में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है. रेलवे ने 22 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि की पूरी जानकारी देख सकते हैं.
रेलवे में 22 हजार नौकरियां
रेलवे में 22 हजार नौकरियां

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. Railway Recruitment Board ने ग्रुप डी के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले आखिरी तारीख 2 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में पद भरे जाएंगे. इनमें पश्चिमी रेलवे मुंबई, उत्तरी रेलवे नई दिल्ली, मध्य रेलवे मुंबई, दक्षिणी रेलवे चेन्नई, उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे गुवाहाटी समेत कई जोन शामिल हैं.

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये है. परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार शुल्क का कुछ हिस्सा वापस किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉग इन कर जरूरी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें. आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है.

यह भी पढ़े 

रेलवे में 5349 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

Share :

Trending this week

NEET री-एग्जाम में बड़ा बदलाव संभव

May - 14 - 2026

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद अब NTA पूरी परीक्षा प्रणाली बदल... Read More

डिजिलॉकर नहीं खुल रहा?

May - 13 - 2026

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी ... Read More

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी

May - 13 - 2026

CBSE 12th Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीए... Read More