Header Image

Uttarakhand Board 10th-12th Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा

Uttarakhand Board 10th-12th Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा

Last Updated Apr - 20 - 2026, 03:59 PM | Source : Fela News

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होते ही छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा

उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल छात्र लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब आधिकारिक रूप से खत्म हो जाएगा। परिणाम जारी होते ही छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, आवेदन संख्या या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद उनकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी, जिसे वे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कहां और किसकी मौजूदगी में होगा ऐलान

रिजल्ट की घोषणा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के सभागार में की जाएगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती भी मौजूद रहेंगे।

कब हुई थीं परीक्षाएं

इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं के थ्योरी पेपर 21 फरवरी से 20 मार्च तक हुए थे।

पिछले साल का प्रदर्शन

पिछले वर्ष 10वीं का पास प्रतिशत 90.77% और 12वीं का 83.23% रहा था। दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। 10वीं में जतिन जोशी और कमल चौहान टॉपर रहे थे, जबकि 12वीं में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया था।

डिजिलॉकर और एसएमएस से भी रिजल्ट

छात्र डिजिलॉकर पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं बिना इंटरनेट के एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। 10वीं के लिए UK10 (रोल नंबर) और 12वीं के लिए UK12 (रोल नंबर) लिखकर 56263 या 5676750 पर भेजना होगा, जिसके बाद रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।

यह भी पढ़े 

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी 2026 में सब्जेक्ट बदलने का फिर मौका मिला

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More