Last Updated Aug - 11 - 2025, 06:04 PM | Source : Fela News
अगर आप 10वीं पास हैं और आकाश में उड़ने का सपना रखते हैं, तो भारतीय वायु सेना आपके लिए अच्छा करियर बन सकता है। हर साल हजारों युवा वायुसेना में भर्ती होने की तैया
भारतीय वायु सेना में काम करना बहुत से युवाओं का सपना होता है। यहाँ आपको सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं मिलती, बल्कि साहस, सम्मान और देश सेवा का मौका भी मिलता है। इसी वजह से हर साल लाखों युवा एयरफोर्स में जाने की इच्छा रखते हैं। अगर आप 10वीं पास हैं और आसमान में उड़ने का सपना देखते हैं, तो भारतीय वायु सेना आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है।
हर साल हजारों युवा वायुसेना में भर्ती की तैयारी करते हैं, लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं मिल पाती। खासकर 10वीं के बाद, तो चलिए जानते हैं कि एयरफोर्स में करियर कैसे बनाएं और सैलरी कितनी मिलती है।
क्या 10वीं के बाद सीधे एयरफोर्स जॉइन कर सकते हैं?
सीधे 10वीं के बाद एयरफोर्स में अधिकारी बनने का रास्ता नहीं है। इसके लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है, खासकर फिजिक्स और मैथ्स के साथ। 10वीं के बाद आप NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) की तैयारी कर सकते हैं, ताकि 12वीं के बाद परीक्षा देकर अफसर बन सकें।
10वीं के बाद एयरफोर्स में करियर की तैयारी कैसे करें?
फिटनेस पर ध्यान दें – एयरफोर्स में फिटनेस बहुत जरूरी है। रोज़ दौड़ना, पुशअप्स, पुलअप्स और एक्सरसाइज करें ताकि शरीर मजबूत हो।
भारतीय वायु सेना में कितनी मिलती है सैलरी?
NDA के बाद ट्रेनिंग पूरी करके ऑफिसर बनने पर आपकी सैलरी लगभग 56,100 से 2,50,000 रुपए महीने तक हो सकती है। रैंक और अनुभव के हिसाब से सैलरी अलग होती है। वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार तय होता है।