Fela News Lifestyle Header Banner

सलमान खान पर कानूनी मुसीबत पान मसाला विज्ञापन बना विवाद

सलमान खान पर कानूनी मुसीबत पान मसाला विज्ञापन बना विवाद

Last Updated Nov - 05 - 2025, 02:50 PM | Source : Fela News

Salman Khan Faces Legal Trouble: सलमान खान हमेशा खबरों में रहते हैं. इस बार वो अपनी फिल्म नहीं, बल्कि एक विज्ञापन के कारण विवाद में हैं.
सलमान खान पर कानूनी मुसीबत पान मसाला विज्ञापन बना विवाद
सलमान खान पर कानूनी मुसीबत पान मसाला विज्ञापन बना विवाद

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि एक पान मसाला का विज्ञापन है। इस विज्ञापन को लेकर वो कानूनी विवाद में फंस गए हैं। कोटा की कंज्यूमर कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा है और 27 नवंबर तक जवाब देने को कहा है।

शिकायत बीजेपी नेता और राजस्थान हाई कोर्ट के वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने की है। उनका आरोप है कि सलमान खान और कंपनी ने पान मसाला को “केसर वाली इलायची” और “केसर वाला पान मसाला” बताकर लोगों को गुमराह किया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब केसर की कीमत लगभग 4 लाख रुपये किलो है, तो 5 रुपये वाले प्रोडक्ट में असली केसर होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐड युवाओं को पान मसाला खाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकता है।

अब कोर्ट ने सलमान खान और कंपनी से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

वर्कफ्रंट पर सलमान इन दिनों बिग बॉस 19 होस्ट कर रहे हैं और अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: 

फिल्म ‘हक’ पर शाह बानो के परिवार ने क्यों जताई आपत्ति

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More