Fela News Lifestyle Header Banner

पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी का ऐतिहासिक जीत, पहली बार हासिल किया प्रेसिडेंट पद

पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी का ऐतिहासिक जीत, पहली बार हासिल किया प्रेसिडेंट पद

Last Updated Sep - 04 - 2025, 01:18 PM | Source : Fela News

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने इतिहास रच दिया। संगठन ने पहली बार प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की, जिससे कैंपस की राजनीति में बड़ा बदलाव आया।
पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी का ऐतिहासिक जीत
पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी का ऐतिहासिक जीत

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इतिहास रच दिया है। पहली बार एबीवीपी ने प्रेसिडेंट पद पर जीत दर्ज की है।

एबीवीपी के उम्मीदवार गौरव वीर सोहल ने अपने प्रतिद्वंदी स्टूडेंट फ्रंट के सुमित शर्मा को 488 वोटों के बड़े अंतर से हराया। गौरव को 3,148 वोट मिले जबकि सुमित शर्मा को 2,660 वोट हासिल हुए। कुल आठ उम्मीदवार इस सीट की दौड़ में शामिल थे।

बाकी तीन प्रमुख पद अलग-अलग छात्र संगठनों के खाते में गए। यह जीत खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि 1977 से जब से पीयू में डायरेक्ट चुनाव होने शुरू हुए, तब से एबीवीपी कभी भी प्रेसिडेंट पद पर नहीं जीत पाई थी।

लंबे समय तक यहां स्थानीय संगठन हावी रहे थे और राष्ट्रीय स्तर के छात्र संगठनों की भूमिका सीमित रही थी। लेकिन पिछले एक दशक में परिस्थितियां बदलने लगीं और इस बार एबीवीपी ने कैंपस की सियासत में बड़ी एंट्री दर्ज की है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More