Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन – पुलिस ने 365 किलो गांजा पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार।

दिल्ली में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन – पुलिस ने 365 किलो गांजा पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार।

Last Updated May - 11 - 2025, 07:49 PM | Source : Fela News

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ओडिशा से दिल्ली लाया जा रहा 365 किलो गांजा पकड़ा और अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दो बड़े तस्करों को ग
दिल्ली में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन
दिल्ली में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन

Delhi Police Busted Weed Smugglers:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने ओडिशा से दिल्ली लाया जा रहा 365 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है और दो तस्करों को पकड़ा है। ये गांजा एक ट्रक के अंदर बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपा कर लाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार तस्कर दीपक और सुनील उर्फ काला, दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। चिप्स की डिलीवरी के नाम पर उन्हें कोलकाता भेजा गया था, लेकिन असली काम था ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली पहुंचाना। दोनों ने कबूला कि उन्हें ये ट्रक संजीव राणा नाम के शख्स ने दिया था, जो फिलहाल फरार है।

ट्रक की सतह पर कुछ नहीं मिला, लेकिन पुलिस को पहले से पक्की जानकारी थी। केबिन के पीछे स्टील के चैंबर को काटा गया तो उसके अंदर से गांजे की कई बोरियां निकलीं, जिनका वजन 365 किलो से ज्यादा था।

पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन की दो महीने तक सटीक निगरानी की। ट्रक की हर हरकत पर नजर रखी गई – टोल नाके, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी की मदद ली गई।

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

दीपक उर्फ दीपू – हरियाणा के नया बास गांव का रहने वाला, आठवीं पास और लंबे समय से ट्रक ड्राइवर है। उसे यह काम एक जान-पहचान के जरिए मिला।

सुनील मलिक उर्फ काला – पिनाना गांव का निवासी, 12वीं पास है। ट्रक उसके नाम पर रजिस्टर्ड कराया गया था, जिसका इस्तेमाल गांजा तस्करी में हुआ।

दोनों ने कहा कि वे सिर्फ ट्रक चला रहे थे, असली मास्टरमाइंड संजीव राणा है।

गांजा तस्करी का रास्ता:

ट्रक को नोएडा से कोलकाता चिप्स लोड करने भेजा गया

ओडिशा के ब्रह्मपुर में रात में गांजा लादा गया

जमशेदपुर से पेपर रोल लोड किया गया ताकि शक न हो

बिहार, वाराणसी, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद होते हुए दिल्ली लाया गया

चंदौसी में पेपर रोल उतारने के बाद भी तहखाने में गांजा छिपा रहा
 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More