Fela News Lifestyle Header Banner

मारीच की तरह आया और यूपी पुलिस ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले पर गरजे CM योगी

मारीच की तरह आया और यूपी पुलिस ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले पर गरजे CM योगी

Last Updated Sep - 20 - 2025, 03:34 PM | Source : Fela News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग मामले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।
यूपी पुलिस ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले
यूपी पुलिस ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले

राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि आपने देखा होगा, महिला संबंधी अपराध में संलिप्त एक अपराधी बाहर से आया था। वह संभवतः मारीच की तरह घुसा था, लेकिन जब यहां की पुलिस की गोली ने उसके शरीर को छलनी किया तो वह चिल्ला रहा था कि साहब मैं गलती से उत्तर प्रदेश की सीमा में आ गया और मैं फिर कभी आगे से ऐसा दुस्साहस नहीं करूंगा।

सीएम योगी ने कहा कि यह हर उस अपराधी को करना पड़ेगा जो महिला सुरक्षा में सेंध लगाएगा। उन्होंने 'सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' से जुड़ा हुआ 'मिशन शक्ति' का यह फोल्डर सभी स्कूलों और कॉलेजों में उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा में सेंध लगाने की नीयत से आया है तो वहां पर सख्ती से निपटने की तैयारी भी होनी चाहिए।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More