Fela News Lifestyle Header Banner

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, 10 मकान बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, 10 मकान बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Last Updated Aug - 26 - 2025, 04:57 PM | Source : Fela News

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से 10 मकान बह गए। कई लोग प्रभावित हुए, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा

जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले के ठठरी सब-डिवीजन में सोमवार को बादल फटने की घटना से भारी तबाही मच गई। अचानक आए सैलाब ने देखते ही देखते 10 से ज़्यादा मकान बहा दिए, जबकि कई अन्य घर और ज़मीनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने इस तबाही की तुलना पहले हुई किश्तवाड़ और धराली की घटनाओं से की है।

तेज़ पानी और मलबे के सैलाब में लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल जान-माल के नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और हालात पर नज़र रखी जा रही है। भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों से बहकर आए मलबे के चलते राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More