Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Last Updated Jul - 12 - 2025, 11:04 AM | Source : Fela News

Delhi Building Collapse: शनिवार सुबह दिल्ली के वेलकम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पूरे इलाके में अफ
दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी
दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी

शनिवार, 12 जुलाई की सुबह दिल्ली के वेलकम इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई। हादसा सीलमपुर ईदगाह रोड की जनता कॉलोनी, गली नंबर 5 में हुआ। यह मकान करीब 30-35 गज में बना था।

अब तक क्या हुआ:

  • मलबे से अब तक 3-4 लोगों को बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • करीब 12 लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है।
  • मौके पर फायर डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियां और पुलिस टीम मौजूद हैं।
  • रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

हादसे की जानकारी:

सुबह 7:05 बजे फायर डिपार्टमेंट को कॉल मिली थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू कर दिया गया।

इलाका है बेहद संकरा:

जहां इमारत गिरी है, वह इलाका काफी संकरी गलियों और घनी आबादी वाला है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

कारण अभी साफ नहीं:

अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इमारत गिरने की वजह क्या थी। माना जा रहा है कि बिल्डिंग बहुत पुरानी और जर्जर थी। अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More