Fela News Lifestyle Header Banner

झारखंड हाईकोर्ट में जज की फटकार, IAS अधिकारी से वायरल वीडियो पर सख्त सवाल

झारखंड हाईकोर्ट में जज की फटकार, IAS अधिकारी से वायरल वीडियो पर सख्त सवाल

Last Updated Aug - 29 - 2025, 02:54 PM | Source : Fela News

झारखंड हाईकोर्ट ने वायरल वीडियो मामले में IAS अधिकारी पर कड़ी नाराजगी जताई। जज ने सख्त सवाल पूछे और अधिकारी के आचरण पर गंभीर टिप्पणी की। मामला गरमाया।
IAS अधिकारी से वायरल वीडियो पर सख्त सवाल
IAS अधिकारी से वायरल वीडियो पर सख्त सवाल

जमीन अधिग्रहण और मुआवज़े से जुड़ी सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट के जज ने एक IAS अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। कोर्टरूम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

झारखंड हाईकोर्ट में जमीन अधिग्रहण और मुआवज़े के मामले की सुनवाई के दौरान एक जज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जज एक IAS अधिकारी को कड़े शब्दों में फटकारते दिख रहे हैं। 

सुनवाई के दौरान जज ने पूछा कि राज्य सरकार द्वारा तय किए गए मुआवज़े की राशि पर अधिकारी ने आपत्ति क्यों जताई। जज ने सख्त लहज़े में कहा, “जब राज्य सरकार ने तय कर दिया है तो आप कौन होते हैं इसे चुनौती देने वाले? यह जनता का पैसा है, इसमें कमीशन लेने की कोई गुंजाइश नहीं है।” उन्होंने यहां तक कहा कि अधिकारी ऐसे व्यवहार कर रहे हैं मानो अपनी हिस्सेदारी लेने आए हों।

जज ने अधिकारी को "बंदर" तक कह दिया और साफ चेतावनी दी कि यदि गड़बड़ी पाई गई तो जांच के आदेश के साथ FIR भी दर्ज की जाएगी। 

यह वीडियो वायरल होते ही लोग जज की सख्ती की तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि यदि सभी जज ऐसे ही ईमानदारी से खड़े हों तो भ्रष्टाचार पर जल्द लगाम लग सकती है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More