Fela News Lifestyle Header Banner

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने चार्जशीट दाखिल की, सोनिया-राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल।

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने चार्जशीट दाखिल की, सोनिया-राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल।

Last Updated Apr - 15 - 2025, 06:32 PM | Source : Fela News

National Herald Case: ईडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सैम पित्रोदा के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।
National Herald Case:
National Herald Case:

National Herald Case ED Action: ईडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश की गई है। इसमें सुमन दुबे और कुछ अन्य लोगों के नाम भी हैं। कोर्ट इस केस पर 25 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

यह पहली बार है जब सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ किसी केस में चार्जशीट दायर हुई है। चार्जशीट उस दिन दाखिल की गई जब रॉबर्ट वाड्रा से एक रियल एस्टेट डील को लेकर ईडी ने पूछताछ की थी।

ईडी अब तक AJL और यंग इंडिया से जुड़ी करीब 751.9 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। आरोप है कि ये संपत्तियां अपराध से कमाई गई रकम से खरीदी गई थीं। जब्ती की ये कार्रवाई दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में की गई।

कांग्रेस ने इसे बदले की राजनीति बताया है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह कार्रवाई कानून का इस्तेमाल करके विपक्ष को डराने की कोशिश है, लेकिन कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More