Fela News Lifestyle Header Banner

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू, जानिए उपराष्ट्रपति कैसे चुना जाता है

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू, जानिए उपराष्ट्रपति कैसे चुना जाता है

Last Updated Aug - 07 - 2025, 11:08 AM | Source : Fela News

भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव 9 सितंबर को होंगे। जानिए नामांकन, वोटिंग और गिनती की पूरी प्रक्रिया।
उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी
उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। यह चुनाव 9 सितंबर 2025 को होगा। इसके लिए अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की गई, और अब नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

नामांकन और चुनाव की तारीखें:

  • नामांकन की आखिरी तारीख: 21 अगस्
  • नामांकन पत्रों की जांच: 22 अगस्त
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख: 25 अगस्त
  • चुनाव और मतगणना: 9 सितंबर

क्यों जरूरी हुआ चुनाव?

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अचानक इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। उनके इस्तीफे से यह पद खाली हो गया, जिससे मध्यावधि चुनाव जरूरी हो गया। संविधान के मुताबिक, इस चुनाव में जो भी जीतेगा, उसे पूरे 5 साल का कार्यकाल मिलेगा।

उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

  • उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सभी निर्वाचित और मनोनीत सांसदों द्वारा किया जाता है।
  • इस चुनाव में राज्य विधानसभाओं के सदस्य भाग नहीं लेते।
  • वोटिंग गुप्त और वरीयता आधारित प्रणाली (Single Transferable Vote) से होती है।
  • जीत के लिए उम्मीदवार को एक तय संख्या में वोटों का कोटा पूरा करना होता है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More