Header Image

चिया से अलसी तक, गर्मियों में बीज कैसे खाएं? जानें

चिया से अलसी तक, गर्मियों में बीज कैसे खाएं? जानें

Last Updated Apr - 16 - 2026, 05:14 PM | Source : Fela News

गर्मियों में कौन से सीड्स फायदेमंद हैं और उन्हें सही तरीके से कैसे खाएं, जानें चिया और अलसी जैसे बीजों के सेवन के आसान टिप्स, वरना सेहत को नुकसान हो सकता है
चिया से अलसी तक, गर्मियों में बीज कैसे खाएं?
चिया से अलसी तक, गर्मियों में बीज कैसे खाएं?

Right Way To Eat Seeds: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। बढ़ती गर्मी और उमस में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में लोग अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करते हैं, जिनमें चिया सीड्स, अलसी और अन्य बीज प्रमुख हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर बीज का असर एक जैसा नहीं होता? कुछ बीज जहां शरीर को ठंडक देते हैं, वहीं कुछ की तासीर गर्म होती है, जो गलत तरीके से खाने पर नुकसान पहुंचा सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही तरीके से सेवन करने पर लगभग सभी बीज गर्मियों में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बस जरूरत है सही मात्रा और सही तरीके को अपनाने की।

अलसी के बीज (Flax Seeds):

अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिसमें ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। इसे सीधे खाने के बजाय पीसकर सेवन करना बेहतर होता है, जिससे पाचन भी बेहतर रहता है और शरीर इसे आसानी से अवशोषित कर पाता है।

चिया सीड्स (Chia Seeds):

गर्मियों के लिए चिया सीड्स सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती है और ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। चिया सीड्स को खाने से पहले कम से कम एक घंटे तक पानी में भिगोना जरूरी है, जिससे यह जेल जैसी बनावट में आ जाते हैं और पाचन के लिए आसान हो जाते हैं।

पंपकिन सीड्स (कद्दू के बीज):

पंपकिन सीड्स में मैग्नीशियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं, लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इन्हें हल्का रोस्ट करके सलाद, दही या दलिया में मिलाकर खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है।

तिल के बीज (Sesame Seeds):

तिल भी गर्म तासीर वाले होते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें गर्मियों में खाना चाहते हैं तो इनका पाउडर या पेस्ट बनाकर ओट्स, दलिया या शेक में मिलाकर लें। इससे इनकी गर्म तासीर का असर थोड़ा कम हो जाता है। हालांकि, अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds):

सूरजमुखी के बीज को हल्का टोस्ट करके स्नैक की तरह खाया जा सकता है। चाहें तो इन्हें भिगोकर भी खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इनका ज्यादा सेवन पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।

कुल मिलाकर, गर्मियों में बीजों का सेवन फायदेमंद जरूर है, लेकिन सही तरीका और मात्रा बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही आपके फायदे को नुकसान में बदल सकती है, इसलिए संतुलित डाइट और सही जानकारी के साथ ही इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

यह भी पढ़े 

गोंद कतीरा खाने में ये गलती, सेहत को बड़ा नुकसान

Share :

Trending this week

कॉपर बोतल का पानी बन सकता है जहर!

May - 18 - 2026

Copper Bottle Mistakes: आजकल कॉपर यानी तांबे की बोतल में पानी पीना हेल्... Read More

बिना पार्लर खर्च चमकेगा चेहरा

May - 18 - 2026

How To Get Glowing Skin Naturally: पूरे हफ्ते की भागदौड़, धूल-मिट्टी, तेज धूप औ... Read More

दूध वाली चाय या ब्लैक टी?

May - 16 - 2026

Milk Tea Or Black Tea Benefits : हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक ... Read More