Fela News Lifestyle Header Banner

Chia Seeds For Weight Loss: चिया सीड्स गलत तरीके से खाए तो बढ़ सकता है वजन!

Chia Seeds For Weight Loss: चिया सीड्स गलत तरीके से खाए तो बढ़ सकता है वजन!

Last Updated May - 23 - 2026, 02:47 PM | Source : Fela News

चिया सीड्स तेजी से वेट लॉस में मदद कर सकते हैं, लेकिन गलत तरीके से खाने पर नुकसान भी हो सकता है. जानिए एक्सपर्ट्स के मुताबिक चिया सीड्स खाने का सही तरीका और सही समय.
चिया सीड्स गलत तरीके से खाए तो बढ़ सकता है वजन!
चिया सीड्स गलत तरीके से खाए तो बढ़ सकता है वजन!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता वजन लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानियों में से एक बन चुका है. गलत खानपान, घंटों बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से तेजी से मोटापा बढ़ रहा है. ऐसे में लोग जल्दी वजन घटाने के लिए डाइटिंग, जिम और सुपरफूड्स का सहारा ले रहे हैं. इन्हीं सुपरफूड्स में इन दिनों चिया सीड्स सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.

छोटे-छोटे दिखने वाले चिया सीड्स पोषक तत्वों का पावरहाउस माने जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट तक इसे तेजी से वेट लॉस करने वाला सुपरफूड बता रहे हैं. लेकिन क्या सिर्फ चिया सीड्स को पानी में भिगोकर पी लेने से वजन कम हो जाएगा? एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इन्हें सही तरीके से नहीं खाया गया, तो फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.

चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इन्हें खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती. इससे ओवरईटिंग कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जो वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी माना जाता है.

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो चिया सीड्स को सिर्फ पानी में डालकर पीने के बजाय दही के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. दही में मौजूद प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद करते हैं. जब चिया सीड्स दही में फूल जाते हैं, तो यह मिश्रण हल्का होने के बावजूद पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इससे शरीर में कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना संतुलित मात्रा में चिया सीड्स का सेवन शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ फैट बर्निंग प्रोसेस को भी सपोर्ट कर सकता है. यही वजह है कि फिटनेस फ्रीक्स अब इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना रहे हैं.

वेट लॉस के अलावा चिया सीड्स के कई दूसरे फायदे भी हैं. इनमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जबकि ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत को बेहतर रखने में सहायक माना जाता है. इसके अलावा चिया सीड्स ब्लड शुगर को बैलेंस रखने, पाचन सुधारने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं.

हालांकि एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि जरूरत से ज्यादा चिया सीड्स खाना नुकसानदायक भी हो सकता है. इसलिए इन्हें हमेशा सही मात्रा और सही तरीके से ही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

यह भी पढ़े 

Nautapa Drink: नौतपा की भीषण गर्मी में पिएं ये ड्रिंक, शरीर रहेगा ठंडा

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More