Fela News Lifestyle Header Banner

Nautapa Drink: नौतपा की भीषण गर्मी में पिएं ये ड्रिंक, शरीर रहेगा ठंडा

Nautapa Drink: नौतपा की भीषण गर्मी में पिएं ये ड्रिंक, शरीर रहेगा ठंडा

Last Updated May - 21 - 2026, 05:10 PM | Source : Fela News

नौतपा की भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए ये हर्बल ड्रिंक बेहद फायदेमंद मानी जा रही है. रोजाना इसका सेवन शरीर को ठंडा रखने के साथ डिहाइड्रेशन से भी बचा सकता है.
नौतपा की भीषण गर्मी में पिएं ये ड्रिंक
नौतपा की भीषण गर्मी में पिएं ये ड्रिंक

Nautapa Drink : देशभर में नौतपा का असर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं. इस दौरान शरीर में पानी की कमी, थकान और लू लगने का खतरा तेजी से बढ़ जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि नौतपा में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बेहद जरूरी है और इसके लिए घरेलू हर्बल ड्रिंक्स सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती हैं.

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों का जिक्र मिलता है जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाने का काम करती हैं. इन्हीं में से एक है “खस”, जिसे गर्मियों का नेचुरल कूलर माना जाता है. खस की तासीर ठंडी होती है और इसकी ड्रिंक शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद कर सकती है.

क्या है खस और क्यों है फायदेमंद?

खस को अंग्रेजी में “Vetiver” कहा जाता है. इसकी जड़ों का इस्तेमाल ड्रिंक बनाने में किया जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, नौतपा और हीटवेव के दौरान खस से बनी ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने में काफी मददगार साबित होती है.

खस में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इसके अलावा इसमें आयरन, मैंगनीज, विटामिन-B कॉम्प्लेक्स और कई जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक माने जाते हैं.

ऐसे बनाएं खस की ठंडी ड्रिंक

खस की जड़ आसानी से पंसारी या आयुर्वेदिक दुकानों पर मिल जाती है. इसे बनाने के लिए खस की जड़ों को कांच की बोतल में पानी में भिगोकर 3-4 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद उसी पानी को एक गिलास में निकालें और उसमें नींबू, थोड़ा नमक और चीनी मिलाकर ड्रिंक तैयार कर लें.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिन में एक बार इस ड्रिंक का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है.

खस ड्रिंक के फायदे

खस की ड्रिंक सिर्फ गर्मी से राहत ही नहीं देती, बल्कि शरीर को कई अन्य फायदे भी पहुंचाती है. यह पाचन को बेहतर रखने में मदद करती है. गर्मियों में होने वाली खुजली, रैशेज और स्किन एलर्जी जैसी परेशानियों में भी इसे फायदेमंद माना जाता है.

इसके एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करते हैं. साथ ही इसकी प्राकृतिक खुशबू तनाव कम करने और मूड को फ्रेश रखने में भी असरदार मानी जाती है.

नियमित और सीमित मात्रा में खस ड्रिंक का सेवन नौतपा की भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा, तरोताजा और एक्टिव बनाए रखने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़े 

How To Make Cassata Ice Cream: घर पर बनाएं बाजार जैसी Cassata Ice Cream, शेफ की आसान रेसिपी

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More