Fela News Lifestyle Header Banner

नाखून बार-बार टूटते हैं? ये 5 तरीके देंगे लंबाई और मजबूती जल्दी

नाखून बार-बार टूटते हैं? ये 5 तरीके देंगे लंबाई और मजबूती जल्दी

Last Updated Feb - 20 - 2026, 12:57 PM | Source : Fela News

अगर नाखून बार-बार टूटते हैं या ग्रोथ धीमी है, तो ये 5 आसान टिप्स अपनाएं. सही पोषण, केयर और घरेलू उपायों से नाखून जल्दी लंबे और मजबूत बनेंगे.
नाखून बार-बार टूटते हैं?
नाखून बार-बार टूटते हैं?

लंबे, मजबूत और चमकदार नाखून सिर्फ सुंदरता का हिस्सा नहीं होते, बल्कि यह शरीर की अंदरूनी सेहत का भी संकेत देते हैं. कई लड़कियों और महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके नाखून बढ़ते ही टूट जाते हैं या उनकी ग्रोथ बहुत धीमी रहती है. 

इसका मुख्य कारण पोषण की कमी, सही देखभाल न करना और रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें हो सकती हैं. अगर सही तरीके से देखभाल की जाए, तो नाखूनों को मजबूत और लंबा बनाना मुश्किल नहीं है. कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने नाखूनों की ग्रोथ और मजबूती दोनों में सुधार कर सकती हैं. 

सबसे पहले अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. नाखून केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए शरीर में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होना जरूरी है. इसके अलावा बायोटिन, आयरन, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी नाखूनों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. 

अपने आहार में अंडे, बादाम, हरी सब्जियां, फलियां, बीज और साबुत अनाज शामिल करें. सही पोषण मिलने से नाखूनों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनकी ग्रोथ तेज होती है. 

नाखूनों की नियमित ट्रिमिंग और फाइलिंग भी बेहद जरूरी है. कई लोग नाखून बढ़ाने के लिए उन्हें बिल्कुल नहीं काटते, जिससे किनारों पर दरारें बनने लगती हैं और नाखून आसानी से टूट जाते हैं. हल्की ट्रिमिंग और फाइलिंग से नाखूनों का आकार सही रहता है और टूटने की संभावना कम हो जाती है. यह आदत नाखूनों को स्वस्थ और साफ बनाए रखने में मदद में करती है. 

घरेलू उपायों में लहसुन का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद माना जाता है. लहसुन में सल्फर और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो नाखूनों को मजबूत बनाते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. आप लहसुन की एक कली को काटकर सीधे नाखूनों पर हल्के से रगड़ सकती हैं या उसका रस लगाकर कुछ मिनट बाद धो सकती हैं. नियमित इस्तेमाल से नाखूनों में मजबूती आती है. 

नाखूनों और क्यूटिकल्स को नमी देना भी बेहद जरूरी है. सूखे क्यूटिकल्स नाखूनों को कमजोर बना देते हैं. इसके लिए नारियल तेल, बादाम तेल या ऑलिव ऑयल से रोजाना हल्की मसाज करें. इससे नाखूनों को पोषण मिलता है और उनकी चमक बढ़ती है. यह उपाय नाखूनों को टूटने से बचाने में भी मदद करता है. 

इसके अलावा नेल पॉलिश और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. लगातार नेल पॉलिश लगाने से नाखून कमजोर हो सकते हैं. इसलिए बीच-बीच में नाखूनों को बिना किसी केमिकल के छोड़ना जरूरी है, ताकि वे प्राकृतिक रूप से मजबूत हो सकें. 

अगर आप इन आसान उपायों को नियमित रूप से अपनाती हैं, तो कुछ ही समय में आपके नाखून मजबूत, चमकदार और लंबे दिखने लगेंगे. सही पोषण, नियमित देखभाल और थोड़ी सी सावधानी से नाखूनों की खूबसूरती और मजबूती दोनों को बनाए रखा जा सकता है. 

यह भी पढ़े 

गार्डनिंग का सीक्रेटः शकरकंद और गुड़ से बनाएं असरदार खाद

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More