Header Image

रील की सनक में सड़क पर रखा फोन, चंद सेकंड में चकनाचूर

रील की सनक में सड़क पर रखा फोन, चंद सेकंड में चकनाचूर

Last Updated Feb - 27 - 2026, 12:23 PM | Source : Fela News

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रील बनाने के लिए युवक ने सड़क पर मोबाइल रखा, लेकिन गाड़ी के नीचे आकर फोन टूट गया। लापरवाही भारी पड़ गई।
रील की सनक में सड़क पर रखा फोन
रील की सनक में सड़क पर रखा फोन

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ ने आजकल लोगों को इस कदर प्रभावित कर दिया है कि वे कुछ सेकंड की रील के लिए बड़ा जोखिम उठाने से भी नहीं हिचकते। लाइक्स, शेयर और फॉलोअर्स की दौड़ में कई बार समझदारी पीछे छूट जाती है और नतीजा नुकसान के रूप में सामने आता है। हाल ही में सामने आया एक वायरल वीडियो इसी जल्दबाजी और लापरवाही का उदाहरण बन गया है. जिसने इंटरनेट पर लोगों को हैरान भी किया और सोचने पर भी मजबूर कर दिया।

वीडियो में एक युवक सड़क के बीचोंबीच अपना मोबाइल फोन रखता हुआ दिखाई देता है। वह बड़े ध्यान से कैमरा एंगल सेट करता है, मानो किसी प्रोफेशनल शूट की तैयारी हो। आसपास वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन उसे इस बात की परवाह नहीं दिखती। कुछ सेकंड बाद वह जल्दी से सड़क पार करता है और अपनी कार में जाकर बैठ जाता है। साफ नजर आता है कि वह एक स्टाइ‌लिश एंट्री शॉट रिकॉर्ड करना चाहता है।

थोड़ी ही देर में युवक कार से उतरता है और पूरे आत्मविश्वास के साथ कैमरे की ओर बढ़ता है। उसका अंदाज बिल्कुल वैसा है, जैसा अक्सर फिल्मों या ट्रेडिंग रील्स में देखने को मिलता है। लेकिन जिस चीज को वह शानदार कंटेंट समझ रहा होता है, उसी दौरान एक अप्रत्याशित घटना घट जाती है। सड़क से गुजर रही एक गाडी सीधे उस जगह से निकल जाती है, जहां मोबाइल रखा हुआ था। गाड़ी का पहिया मोबाइल के ऊपर से गुजर जाता है और फोन पूरी तरह कुचल जाता है।

जब युवक की नजर अपने मोबाइल पर पड़ती है. तो उसके चेहरे के भाव पलभर में बदल जाते हैं। कुछ सेकंड पहले जो आत्मविश्वास और स्टाइल झलक रहे थे, उनकी जगह हैरानी और पछतावा ले लेते हैं। वह टूटे हुए फोन को उठाता है और समझ पाता है कि कुछ सेकंड की रील के लिए उसने हजारों रुपये का नुकसान कर लिया। यह पूरा दृश्य उसी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और लिखा कि "कंटेंट बनाने गया था, खुद कंटेट बन गया। वहीं कई लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया। उनका कहना है कि सड़क जैसी जगह पर इस तरह मोबाइल रखना न केवल मूर्खता है, बल्कि इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। यदि किसी वाहन चालक को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती या दिशा बदलनी पड़ती, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

यह घटना केवल एक टूटे हुए मोबाइल की कहानी नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़ी मानसिकता की झलक भी दिखाती है। आज कई लोग ऑनलाइन पहचान और लोकप्रियता को इतनी गंभीरता से लेने लगे हैं कि वास्तविक सुरक्षा और जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर देते हैं। रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स ने जहां आम लोगों को मंच दिया है, वहीं यह भी जरूरी है कि कंटेंट बनाते समय समझदारी और सतर्कता बरती जाए।

कुछ सेकंड की वायरल क्लिप के लिए जोखिम उठाना कभी भी समझदारी नहीं हो सकती। यह वीडियो एक चेतावनी की तरह है कि ट्रेंड के पीछे आगते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना अच्छी बात है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है सुरक्षित और जिम्मेदार रहना

यह भी पढ़े 

क्या गर्मियों में रोज गर्म पानी पीना सही आदत है?

Share :

Trending this week

लिप बाम या लिप ऑयल?

May - 12 - 2026

Lip Balm Vs Lip Oil: गर्मियों के मौसम में सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि ... Read More

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये 5 आइस क्यूब

May - 12 - 2026

गर्मी का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां तेजी से ब... Read More

मदर्स डे पर मां को दें खास गिफ्ट

May - 09 - 2026

Mother’s Day Gift Ideas: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया ज... Read More