Header Image

GenZ के इमोजी सीक्रेट्स जानकर घूम जाएगा आपका पूरा दिमाग!

GenZ के इमोजी सीक्रेट्स जानकर घूम जाएगा आपका पूरा दिमाग!

Last Updated May - 15 - 2026, 04:08 PM | Source : Fela News

GenZ ने इमोजी का पूरा मतलब बदल दिया है. अब हंसने, रोने और दिल वाले इमोजी भी अलग मैसेज देते हैं. जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इन इमोजी के छुपे हुए नए मतलब.
GenZ के इमोजी सीक्रेट्स जानकर घूम जाएगा आपका पूरा दिमाग!
GenZ के इमोजी सीक्रेट्स जानकर घूम जाएगा आपका पूरा दिमाग!

आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की बातचीत का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर अब लोग कॉल से ज्यादा चैट करना पसंद करते हैं. अपनी फीलिंग्स जाहिर करने के लिए इमोजी सबसे आसान तरीका माने जाते हैं, लेकिन अब GenZ यानी नई पीढ़ी ने इन इमोजी के मतलब ही बदल दिए हैं. कई बार बड़े लोग किसी इमोजी को सामान्य समझकर भेज देते हैं, लेकिन सामने वाला उसका मतलब कुछ और ही निकाल लेता है.

सोशल मीडिया की दुनिया में GenZ ने अपनी अलग डिजिटल भाषा बना ली है, जहां हर इमोजी का मतलब डिक्शनरी से बिल्कुल अलग हो चुका है. यही वजह है कि अब साधारण दिखने वाले इमोजी भी लोगों को कन्फ्यूज कर रहे हैं.

???? हंसने वाला इमोजी अब “फेक हंसी” का संकेत

पहले इस इमोजी का मतलब होता था इतना हंसना कि आंखों में आंसू आ जाएं. लेकिन अब GenZ इसे कई बार “क्रिंज” या नकली हंसी दिखाने के लिए इस्तेमाल करता है. अगर किसी का जोक बोरिंग हो, तब भी लोग यही इमोजी भेज देते हैं ताकि सामने वाले को लगे कि मजाक मजेदार था.

???? अब डर नहीं, “हंसते-हंसते मर गया” वाला मतलब

हड्डियों वाले इस इमोजी का असली मतलब डर या मौत था. लेकिन GenZ भाषा में इसका मतलब है कि कोई चीज इतनी मजेदार थी कि इंसान हंसते-हंसते मर जाए. मीम्स और फनी वीडियो पर यह इमोजी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.

???? खुद को बेवकूफ बताने का नया तरीका

जोकर वाला इमोजी अब सिर्फ सर्कस तक सीमित नहीं रहा. GenZ इसका इस्तेमाल खुद को मूर्ख दिखाने के लिए करता है. जैसे अगर किसी ने गलत इंसान पर भरोसा कर लिया हो, तो वह खुद के लिए यही इमोजी इस्तेमाल करता है.

???? अंदर से टूट जाने वाली फीलिंग

पिघलते चेहरे वाला इमोजी अब प्यार या शर्म का नहीं, बल्कि ऐसी हालत दिखाने के लिए इस्तेमाल होता है जहां इंसान अंदर से पूरी तरह परेशान हो चुका हो. गलत मैसेज भेज देना या शर्मिंदगी वाली स्थिति में लोग इसे खूब यूज करते हैं.

???? इस इमोजी का मतलब जानकर चौंक जाएंगे

प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी अब सिर्फ प्रेग्नेंसी के लिए इस्तेमाल नहीं होता. GenZ भाषा में इसका मतलब कई बार किसी पर क्रश होना या किसी लड़की को पसंद करना भी माना जाता है. यही वजह है कि यह इमोजी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

???? रोना नहीं, ओवर एक्साइटमेंट का संकेत

रोने वाला इमोजी अब दुख जताने के लिए कम इस्तेमाल होता है. GenZ इसे बहुत ज्यादा हंसी, एक्साइटमेंट या ओवररिएक्शन दिखाने के लिए इस्तेमाल करता है. कई बार लोग किसी मजेदार वीडियो पर सिर्फ यही इमोजी भेज देते हैं.

यह भी पढ़े

Turmeric Purity Test: नकली हल्दी की पहचान करें मिनटों में, जानें आसान घरेलू तरीका

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More