Header Image

सीलन की बदबू दूर करें इन आसान हैक्स से, कपड़े होंगे फ्रेश

सीलन की बदबू दूर करें इन आसान हैक्स से, कपड़े होंगे फ्रेश

Last Updated Nov - 21 - 2025, 03:47 PM | Source : Fela News

अगर सर्दियों के कपड़ों से बदबू आ रही है, तो उन्हें धूप में फैला दें. सूरज की रोशनी बैक्टीरिया खत्म करती है और नमी जल्दी सुखा देती है.
सीलन की बदबू दूर करें इन आसान हैक्स से, कपड़े होंगे फ्रेश
सीलन की बदबू दूर करें इन आसान हैक्स से, कपड़े होंगे फ्रेश

सर्दियां शुरू होते ही उत्तर भारत समेत पूरे देश में लोग अलमारी से स्वेटर, जैकेट, मफलर और कंबल निकाल लेते हैं. लेकिन कई महीनों तक बंद रहने की वजह से इन कपड़ों में अक्सर सीलन और बासी जैसी बदबू आने लगती है. अलमारी की नमी, धूल और हवा की कमी से कपड़ों में फफूंदी और बैक्टीरिया बन जाते हैं, जो इस गंध का कारण हैं. ऊनी कपड़ों को बार-बार धोना भी मुश्किल होता है क्योंकि इससे उनकी क्वालिटी खराब हो सकती है. अगर आपके सर्दियों के कपड़ों में भी ऐसी बदबू है, तो चिंता मत करें. यहां कुछ आसान उपाय दिए हैं, जो बदबू जल्दी दूर कर देंगे.

बदबू हटाने के आसान तरीके

1. कपड़ों को धूप में रखें

अगर सर्दियों के कपड़ों में बदबू आ रही है, तो उन्हें कुछ घंटों के लिए धूप में फैला दें. सूरज की रोशनी बैक्टीरिया खत्म करती है और कपड़ों की नमी भी सोख लेती है, इससे बदबू काफी कम हो जाती है.

2. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

अगर कपड़े धो रहे हैं, तो पानी में आधा कप बेकिंग सोडा डाल दें. यह नेचुरल डिओडराइज़र की तरह काम करता है और बदबू सोख लेता है.

3. सफेद सिरका भी फायदा करता है

कपड़े धोते समय एक कप सफेद सिरका डाल दें. यह सीलन की बदबू हटाने में काफी असरदार है.

4. एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल करें

लैवेंडर या टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें कपड़ों या स्टोरेज बैग में डालें. इससे कपड़े लंबे समय तक खुशबूदार रहते हैं.

5. कपड़ों को पूरी तरह सुखाकर रखें

कपड़ों को धूप में सुखाने के बाद भी अगर बदबू आ रही है, तो मतलब वे अभी पूरी तरह नहीं सूखे. थोड़ी-सी नमी भी बदबू और फफूंदी का कारण बन जाती है. इसलिए कपड़ों को पूरी तरह सूखा कर ही स्टोर करें.

6. अलमारी की भी सफाई करें

सीजन बदलते समय अलमारी खाली कर पोंछ लें ताकि अंदर नमी न रहे. अलमारी में नीम की पत्तियां, कपूर या चारकोल बैग रखेंये नमी और बदबू दोनों सोख लेते हैं.

7. ड्राई-क्लीन कपड़ों को तुरंत बंद न करें

ड्राई क्लीन किए कपड़ों को बंद रखने से पहले कुछ घंटों तक खुले में छोड़ दें ताकि केमिकल की गंध निकल जाए.

ये भी पढ़ें  

सुबह इन चीजों से करें परहेज, वरना पूरा दिन बिगड़ सकता है

Share :

Trending this week

लिप बाम या लिप ऑयल?

May - 12 - 2026

Lip Balm Vs Lip Oil: गर्मियों के मौसम में सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि ... Read More

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये 5 आइस क्यूब

May - 12 - 2026

गर्मी का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां तेजी से ब... Read More

मदर्स डे पर मां को दें खास गिफ्ट

May - 09 - 2026

Mother’s Day Gift Ideas: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया ज... Read More