Last Updated Oct - 07 - 2025, 11:26 AM | Source : Fela news
जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, उन्हें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। व्रत में गलती होने पर इसे अशुभ माना जाता है, इसलिए सही तरीके से पाल
करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर को है। कई महिलाएं पहली बार यह व्रत रख रही हैं, इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि व्रत सही तरीके से पूरा हो।
व्रत की शुरुआत सरगी से करें
करवा चौथ की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाने से होती है। सरगी में फल, मिठाइयां, सूखे मेवे, पानी और श्रृंगार का सामान होता है। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं कभी-कभी सरगी खाना भूल जाती हैं, लेकिन यह बड़ी गलती मानी जाती है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करके पहले सरगी खाकर ही व्रत शुरू करें।
लाल या गुलाबी कपड़े पहनें
करवा चौथ के दिन काले या सफेद कपड़े अशुभ माने जाते हैं। इस दिन लाल, गुलाबी, पीले या मेहरून रंग के कपड़े पहनें। नवविवाहित महिलाओं के लिए लाल कपड़ा और 16 श्रृंगार करना बहुत शुभ होता है।
निर्जला व्रत का ध्यान रखें
करवा चौथ का व्रत निर्जला होता है, यानी दिन भर पानी भी नहीं पीना। प्यास लगे तो खुद को किसी काम में व्यस्त रखें या हाथ-मुंह धो लें। गलती से पानी पीने से व्रत टूट जाता है। पूरे दिन संयम और श्रद्धा के साथ व्रत का पालन करें।
चांद देखकर ही व्रत खोलें
व्रत का पारण चंद्रमा निकलने के बाद ही करें। पहले चांद को अर्घ्य दें, फिर अपने पति का चेहरा देखें। उसके हाथ से पानी पीकर ही खाना खाएं। जल्दबाजी में व्रत तोड़ना सही नहीं माना जाता।
छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें
व्रत वाले दिन नुकीली वस्तुएं जैसे सुई, कैंची या चाकू का उपयोग न करें। किसी की बुराई न करें और हाथों में मेहंदी लगाना न भूलें।
ये भी पढ़ें: Maharishi Valmiki Jayanti 2025: डाकू से महर्षि तक, राम नाम ने कैसे बदली किस्मत