Fela News Lifestyle Header Banner

Lakshmi Worship: शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा में ये 5 काम बनते बाधा

Lakshmi Worship: शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा में ये 5 काम बनते बाधा

Last Updated Dec - 12 - 2025, 12:38 PM | Source : Fela News

Lakshmi Worship: शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा में ये 5 आदतें पूजा में बाधा डाल सकती हैं, तुरंत इन्हें छोड़ना जरूरी है।
शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा में ये 5 काम बनते बाधा
शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा में ये 5 काम बनते बाधा

Lakshmi Worship: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन की पूजा से घर में धन, सुख और समृद्धि बढ़ती है। सुबह स्नान करके साफ-सुथरे या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें और देवी की मूर्ति स्थापित कर संकल्प लें।

पूजा में लाल चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर, फूल, धूप और घी का दीपक अर्पित करें। भोग में गुड़-चना, खीर या सफेद मिठाई चढ़ाएं। इस दौरान मंत्र "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" का जाप करें और श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी को स्वच्छता प्रिय है। पूजा से पहले घर और पूजा स्थल साफ रखें। शाम को मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। कमल का फूल, नारियल और सफेद मिठाई अर्पित करने से विशेष कृपा मिलती है।

इस दिन दान का भी बड़ा महत्व है। जरूरतमंदों को धन, भोजन, सफेद वस्त्र, दूध, चावल या सफेद मिठाई दान करने से धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।

शुक्रवार की पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 काम:

1. क्रोध या किसी का अपमान न करें।

2. घर में कचरा या टूटी-फूटी चीजें न रखें।

3. झगड़ा, तनाव और कटु वचन न बोलें।

4. प्याज, लहसुन, मांसाहार और खट्टी चीजें न लें।

5. शुद्ध घी का दीपक जलाएं और उसे दक्षिण दिशा की ओर रखें।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More