Fela News Lifestyle Header Banner

Skincare routine: बढ़ते प्रदूषण में स्किन बचाएं अपनाएं ये आसान टिप्स

Skincare routine: बढ़ते प्रदूषण में स्किन बचाएं अपनाएं ये आसान टिप्स

Last Updated Nov - 11 - 2025, 01:15 PM | Source : Fela News

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदूषण बढ़ गया है. इसका असर सेहत के साथ हमारी स्किन पर भी दिख रहा है. आइए जानते हैं, इस समय स्किन की देखभाल कैसे करें.
बढ़ते प्रदूषण में स्किन बचाएं अपनाएं ये आसान टिप्स
बढ़ते प्रदूषण में स्किन बचाएं अपनाएं ये आसान टिप्स

Skin protection from pollution:दिल्ली में इस समय प्रदूषण बढ़ गया है और इसका असर सबसे ज्यादा हमारी स्किन पर दिखता है. हवा में धूल, धुआं और टॉक्सिन्स के कारण स्किन का नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है, जिससे झुर्रियां, रुखापन और जलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. लगातार गंदी हवा में रहने से एजिंग भी जल्दी होती है और चेहरे की चमक कम पड़ जाती है. ऐसे में जानिए कुछ आसान टिप्स जो आपकी स्किन को बचा सकते हैं –

1. डीप क्लेंजिंग करें:

रोजाना दो बार हल्के सल्फेट-फ्री फेसवॉश से चेहरा साफ करें. इससे प्रदूषण और धूल के कण निकल जाएंगे.

2. एक्सफोलिएशन करें:

हफ्ते में 1-2 बार हल्के एक्सफोलिएटर से डेड स्किन हटाएं. ध्यान रखें, स्क्रब बहुत हार्ड न हो.

3. स्किन बैरियर मजबूत करें:

विटामिन E, नियासिनामाइड या रोज़ वॉटर वाला टोनर और सीरम लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे.

4. एंटीऑक्सीडेंट सीरम लगाएं:

विटामिन C, ग्रीन टी या फेरुलिक एसिड वाला सीरम स्किन को ब्राइट और स्मूथ बनाता है.

5. मॉइस्चराइज करें:

ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड और ड्राई स्किन के लिए क्रीमी मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करें.

6. सनस्क्रीन जरूर लगाएं:

घर के अंदर भी SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाना न भूलें.

7. नाइट केयर करें:

रात में विटामिन E, रेटिनॉल या नियासिनामाइड वाली नाइट क्रीम या डिटॉक्स मास्क लगाएं.

8. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं:

पर्याप्त पानी पिएं, ताजे फल-सब्जियां खाएं और नींद पूरी लें. इससे आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-  

इमर्सन रॉड पर जमी सफेदी ऐसे करें साफ आसानी से

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More