Fela News Lifestyle Header Banner

Summer Tips: नौतपा में भी ठंडा रहेगा टंकी का पानी, अपनाएं ये टिप्स!

Summer Tips: नौतपा में भी ठंडा रहेगा टंकी का पानी, अपनाएं ये टिप्स!

Last Updated May - 26 - 2026, 01:48 PM | Source : Fela News

Summer Tips:नौतपा की भीषण गर्मी में टंकी का पानी हो जाता है उबलता गर्म? अपनाएं ये आसान होम टिप्स, जिससे पानी रहेगा ठंडा और नहाने-धोने में नहीं होगी कोई परेशानी.
नौतपा में भी ठंडा रहेगा टंकी का पानी
नौतपा में भी ठंडा रहेगा टंकी का पानी

देशभर में नौतपा की भीषण गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है. दोपहर होते-होते छत पर रखी पानी की टंकियां किसी गर्म तंदूर जैसी महसूस होने लगती हैं. कई घरों में हालत ऐसी हो जाती है कि नल खोलते ही खौलता हुआ पानी निकलने लगता है. इससे न सिर्फ नहाने और किचन के कामों में परेशानी होती है, बल्कि ज्यादा गर्म पानी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है.

खासतौर पर जिन घरों में काले रंग की प्लास्टिक टंकियां छत पर खुली धूप में रखी होती हैं, वहां यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. तेज धूप टंकी को गर्म कर देती है और पानी का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. हालांकि कुछ आसान और सस्ते घरेलू उपाय अपनाकर आप भीषण गर्मी में भी टंकी के पानी को काफी हद तक ठंडा रख सकते हैं.

जूट की बोरी से मिलेगा ठंडक का असर

टंकी को ठंडा रखने का सबसे पुराना और असरदार तरीका जूट यानी टाट की बोरी माना जाता है. इसके लिए टंकी के चारों तरफ जूट की बोरियां लपेट दें और उन्हें रस्सी से बांध दें. दिन में एक-दो बार इन बोरियों पर पानी छिड़कते रहें. पानी सूखने के दौरान होने वाला वाष्पीकरण टंकी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है.

थर्माकोल करेगा गर्मी से बचाव

अगर आप ज्यादा असरदार उपाय चाहते हैं तो टंकी के चारों तरफ थर्माकोल की शीट लगा सकते हैं. थर्माकोल हीट इंसुलेटर की तरह काम करता है और बाहर की गर्मी को अंदर जाने से रोकता है. इससे पानी का तापमान तेजी से नहीं बढ़ता.

सफेद रंग या चूने की कोटिंग है फायदेमंद

विशेषज्ञों के मुताबिक काले रंग की टंकियां धूप ज्यादा सोखती हैं. ऐसे में टंकी पर सफेद पेंट या चूने की परत चढ़ाना फायदेमंद हो सकता है. सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे टंकी कम गर्म होती है और पानी भी अपेाकृत ठंडा रहता है.

शेड और ग्रीन नेट से मिलेगी राहत

अगर संभव हो तो टंकी के ऊपर छोटा शेड या ग्रीन नेट लगवाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे टंकी सीधे सूरज की किरणों के संपर्क में नहीं आएगी और पानी का तापमान तेजी से नहीं बढ़ेगा.

पाइपलाइन को नजरअंदाज न करें

कई बार टंकी का पानी उतना गर्म नहीं होता, लेकिन धूप में खुले पाइप उबलने लगते हैं. इसलिए पाइपलाइन को भी इंसुलेटेड कवर या सिल्वर फॉयल से ढकना जरूरी है. इससे नल तक पहुंचने वाला पानी ज्यादा गर्म नहीं होगा.

सही समय पर चलाएं मोटर

दोपहर के समय मोटर चलाने से जमीन और पाइप की गर्मी भी पानी को गर्म कर देती है. इसलिए कोशिश करें कि सुबह जल्दी या रात में टंकी भरें. इससे पानी अपेाकृत ठंडा बना रहेगा.

नौतपा की भीषण गर्मी में ये छोटे-छोटे घरेलू उपाय आपकी बड़ी परेशानी को आसान बना सकते हैं.

यह भी पढ़े 

Skincare Tips: सिर्फ गर्मी नहीं, आपका पसंदीदा खाना भी बढ़ा सकता है पिंपल्स!

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More