Fela News Lifestyle Header Banner

दुनिया में ऐसे मनता है क्रिसमस: जानें टॉप परंपराएं और रीति-रिवाज़

दुनिया में ऐसे मनता है क्रिसमस: जानें टॉप परंपराएं और रीति-रिवाज़

Last Updated Dec - 12 - 2025, 12:03 PM | Source : Fela News

Christmas Traditions: दुनिया भर में क्रिसमस की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। अलग-अलग देशों में ट्री सजाने से सैंटा का इंतज़ार करने तक कई अनोखी परंपराएं मशहूर हैं.
दुनिया में ऐसे मनता है क्रिसमस
दुनिया में ऐसे मनता है क्रिसमस

क्रिसमस का त्योहार करीब है और दुनिया भर में इसकी तैयारी जोरों पर है। 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्मदिन खास रीति-रिवाज़ों के साथ मनाया जाता है। भारत में भी लोग क्रिसमस को बड़े उत्साह से सेलिब्रेट करते हैं। ट्री सजाने से लेकर गिफ्ट देने और सैंटा का इंतज़ार करने तक कई परंपराएं बेहद लोकप्रिय हैं।

क्रिसमस ट्री:

क्रिसमस की सजावट की शुरुआत ट्री से होती है। देवदार जैसे हरे पेड़ को लाइट्स, ग्लिटर बॉल्स, घंटियों और सितारों से सजाया जाता है। कई घरों में प्लास्टिक ट्री या पेपर ट्री भी लगाए जाते हैं।

गिफ्ट देने की परंपरा:

क्रिसमस पर सबसे ज्यादा उत्साह गिफ्ट एक्सचेंज को लेकर होता है। बच्चे सैंटा से उपहार की उम्मीद करते हैं, जबकि बड़े लोग एक-दूसरे को चॉकलेट, किताबें या अन्य गिफ्ट देते हैं।

कैरोल गाने की परंपरा:

क्रिसमस के गीत—जैसे ‘जिंगल बेल्स’ और ‘साइलेंट नाइट’—घर-घर गाए जाते हैं। चर्च और स्कूलों में भी कैरोल सिंगिंग की खास तैयारी होती है।

क्रिसमस स्पेशल फूड:

इस त्योहार पर घरों में केक, कुकीज, प्लम केक और खीर जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं। वहीं गोवा में बेबिंका और पश्चिमी देशों में पुडिंग और रोस्ट टर्की लोकप्रिय हैं।

सैंटा क्लॉज:

लाल कपड़ों में सैंटा क्लॉज बच्चों के लिए सबसे बड़ी खुशी होते हैं। सैंटा का किरदार सेंट निकोलस पर आधारित है, जो बच्चों को उपहार देने की परंपरा के लिए जाने जाते थे।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More