Fela News Lifestyle Header Banner

सर्दियों में सेहत और स्वाद के लिए ट्राई करें ये 3 लड्डू

सर्दियों में सेहत और स्वाद के लिए ट्राई करें ये 3 लड्डू

Last Updated Oct - 30 - 2025, 11:22 AM | Source : Fela News

क्या आप सर्दियों में हेल्दी और टेस्टी मिठाई ढूंढ रहे हैं? तो जानिए 3 आसान लड्डू रेसिपी जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखेंगी.
सर्दियों में सेहत और स्वाद के लिए ट्राई करें ये 3 लड्डू
सर्दियों में सेहत और स्वाद के लिए ट्राई करें ये 3 लड्डू

सर्दियों में खांसी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इस मौसम में कुछ गरम और हेल्दी चीजें खाना जरूरी होता है. इसी वजह से सर्दियों में काजू-बादाम या गोंद जैसे लड्डू घरों में बनाए जाते हैं. ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को गर्मी और ताकत भी देते हैं. इन्हें बनाना बहुत आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं. आइए जानते हैं 3 हेल्दी और टेस्टी विंटर लड्डू की आसान रेसिपी —

1. गोंद के लड्डू

गोंद में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत और शरीर को गर्म रखता है. ये लड्डू सर्दी में एनर्जी देने के साथ पाचन को भी ठीक रखते हैं.

बनाने का तरीका: गोंद को भून लें, फिर उसमें गुड़, किशमिश और बादाम मिलाएं. ठंडा होने दें और लड्डू बना लें.

2. तिल के लड्डू

तिल में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. ये शरीर को गर्म रखकर स्किन को भी ग्लो देते हैं.

बनाने का तरीका: घी में तिल को भूनें, फिर पिघले गुड़ में मिलाएं. ठंडा होने पर छोटे लड्डू बना लें.

3. मेथी के लड्डू

मेथी के लड्डू सर्दी में शरीर को गर्म रखते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं. ये वजन कम करने और डायबिटीज कंट्रोल में भी मदद करते हैं.

बनाने का तरीका: मेथी दाने भूनकर गुड़ और घी के साथ पकाएं. ठंडा होने पर लड्डू बना लें.

 

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More