Fela News Lifestyle Header Banner

गुड़ डालते ही चाय क्यों फटती है? जानिए बड़ी गलती

गुड़ डालते ही चाय क्यों फटती है? जानिए बड़ी गलती

Last Updated Jan - 20 - 2026, 01:39 PM | Source : Fela News

गुड़ की चाय बनाते समय दूध फटने की समस्या आम है. सही गुड़, सही तापमान और सही तरीका अपनाकर सर्दियों में स्वादिष्ट, क्रीमी और हेल्दी चाय बनाना आसान है.
गुड़ डालते ही चाय क्यों फटती है?
गुड़ डालते ही चाय क्यों फटती है?

सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म चाय का मजा ही कुछ और होता है। खासतौर पर जब बात गुड़ की चाय की हो। गुड़ से बनी चाय स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि चाय बनाते समय दूध फट जाता है या गुड़ ठीक से घुल नहीं पाता। थोड़ी सी लापरवाही इसकी पूरी मेहनत खराब कर देती है। इसलिए जरूरी है कि गुड़ वाली चाय बनाने का सही तरीका पता हो ।

गुड़ की चाय शरीर के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें नेचुरल आयरन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। सर्दियों में गुड़ शरीर को अंदर से गर्म रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। यही कारण है कि लोग चीनी की जगह गुड़ से चाय बनाना पसंद करते हैं।

हालांकि, गुड़ की चाय बनाते समय कई बार दूध फट जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह गुड़ की गुणवत्ता होती है। अगर गुड़ नमी हो या वह अशुद्ध हो तो वह दूध के साथ रिएक्ट करता है। इससे दूध फटने लगता है। इसके अलावा बहुत तेज आंच पर चाय पकाने से भी दूध खराब हो सकता है। जब दूध ज्यादा गर्म हो जाता है और उसी में गुड़ डाल दिया जाता है तो उसका तापमान अचानक बदलता है। इससे भी चाय फट जाती है।

एक और आम गलती लोग यह करते हैं कि गुड़ सीधे दूध में डाल देते हैं। गुड़ में प्राकृतिक एसिडिक तत्व होते हैं जो गर्म दूध को तुरंत फाड़ सकते हैं। इसलिए गुड़ को पहले पानी में अच्छी तरह घोल लेना चाहिए। इसके बाद ही इसे चाय में मिलाना सही तरीका माना जाता है।

चाय बनाते समय दूध को एकदम से ज्यादा मात्रा में डालना भी सही नहीं होता। इससे चाय का संतुलन बिगड़ जाता है। साथ ही चाय को लगातार चलाते रहना बेहद जरूरी है। अगर चाय को बिना चलाए छोड़ दिया जाए तो नीचे दूध ज्यादा गर्म होकर फट सकता है।

गुड़ वाली चाय को स्मूथ और क्रीमी बनाने के लिए हमेशा धीमी आंच का इस्तेमाल करें। पहले पानी में चायपत्ती और मसाले उबालें। उसके बाद गैस धीमी करके दूध डालें। जब चाय हल्की उबल जाए तो अलग बर्तन में घोला हुआ गुड़ मिलाएं। इससे दूध नहीं फटेगा और चाय का स्वाद भी शानदार रहेगा।

अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो हर बार गुड़ की चाय एकदम परफेक्ट बनेगी। स्वाद भी बढ़ेगा और सेहत को भी पूरा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  

इतिहास से भी पुराना ये पेड़ अब बना दुनिया का अजूबा

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More