Fela News Lifestyle Header Banner

Winter Sweet Cravings: ठंड में मीठे की क्रेविंग? ये आसान चीजें ट्राई करें

Winter Sweet Cravings: ठंड में मीठे की क्रेविंग? ये आसान चीजें ट्राई करें

Last Updated Jan - 10 - 2026, 10:55 AM | Source : Fela News

Craving Sweets After Meals: सर्दियों में खाने की इच्छा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर बार-बार मीठा खाने का मन करता है, तो कुछ आसान और हेल्दी विकल्प अपनाए जा सकते हैं।
ठंड में मीठे की क्रेविंग?
ठंड में मीठे की क्रेविंग?

Why Do We Crave Sugar In Winter: सर्दियों में दिन छोटे हो जाते हैं और तापमान भी गिर जाता है। ऐसे में शरीर अपने-आप ज्यादा एनर्जी देने वाले खाने की मांग करने लगता है। इसी वजह से खाना खाने के बाद भी मीठा खाने का मन करता है। ठंड में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा चाहता है, और मीठी चीजें इसे जल्दी एनर्जी देती हैं।

सिर्फ भूख ही नहीं, सर्दियों का असर मूड पर भी पड़ता है। कई स्टडी बताती हैं कि ठंड और कम धूप की वजह से लोगों में उदासी या सुस्ती बढ़ सकती है। इस दौरान कार्बोहाइड्रेट और मीठा खाने की इच्छा ज्यादा होती है। हालांकि सही लाइफस्टाइल अपनाकर इस क्रेविंग को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

सर्दियों में मीठा खाने की तलब क्यों बढ़ती है?

एक रिसर्च के मुताबिक, ठंडा मौसम और कम रोशनी लोगों को हल्के खाने की बजाय ज्यादा कैलोरी वाले फूड की ओर आकर्षित करती है। जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता है, शरीर और दिमाग दोनों ज्यादा एनर्जी वाले खाने की मांग करने लगते हैं। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्टडी बताती हैं कि सर्दियों में डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों में मीठा और कार्बोहाइड्रेट खाने की चाह ज्यादा देखी जाती है।

मीठे की क्रेविंग कैसे करें कंट्रोल?

धूप में समय बिताएं: रोज थोड़ी देर धूप में बैठना मूड बेहतर करता है और मीठे की तलब कम कर सकता है।

गर्म और हेल्दी खाना खाएं: सूप, दलिया, सब्ज़ियां और गर्म भोजन पेट भरा रखते हैं।

शारीरिक रूप से एक्टिव रहें: हल्की वॉक या एक्सरसाइज से ब्लड शुगर बैलेंस रहता है।

मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें: दोस्तों से बात करें, पसंदीदा काम करें, इससे तनाव कम होता है।

हेल्दी स्नैक्स रखें: घर में मेवे, फल या हेल्दी स्नैक्स रखें ताकि मीठा ही एकमात्र विकल्प न रहे।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More