Fela News Lifestyle Header Banner

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन हुईं कई महत्वपूर्ण पौराणिक घटनाएँ, जानें यहाँ।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन हुईं कई महत्वपूर्ण पौराणिक घटनाएँ, जानें यहाँ।

Last Updated Apr - 30 - 2025, 11:53 AM | Source : Fela News

इस दिन कई महत्वपूर्ण पौराणिक घटनाएँ हुईं, जिससे अक्षय तृतीया का दिन खास बनता है। आज हम आपको अक्षय तृतीया पर घटित पौराणिक घटनाओं के बारे में बताएंगे।
अक्षय तृतीया के दिन हुईं कई महत्वपूर्ण पौराणिक घटनाएँ, जानें यहाँ।
अक्षय तृतीया के दिन हुईं कई महत्वपूर्ण पौराणिक घटनाएँ, जानें यहाँ।

Akshaya Tritiya 2025 : आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिन अबूझ मुहूर्त होता है, यानी इस दिन किसी भी नए काम या मांगलिक कार्य की शुरुआत की जा सकती है। यह दिन शुभ फल देने वाला होता है और कई पौराणिक घटनाएँ इस दिन हुई हैं, जिनकी वजह से यह खास बन जाता है।

अक्षय तृतीया पर घटित पौराणिक घटनाएँ:

  1. मान्यता है कि इस दिन महाभारत की रचना शुरू करने का निश्चय किया गया था और इसके लिए महार्षि व्यास ने गणेश जी को बुलाया था।
  2. इस दिन देवी गंगा, भागीरथी की तपस्या से खुश होकर पृथ्वी पर उतरीं थीं, इसलिए इसे गंगा अवतरण दिवस भी कहा जाता है।
  3. इस दिन सुदामा जी श्री कृष्ण से द्वारका मिलने गए थे और उन्हें चावल भेंट किए थे।
  4. अक्षय तृतीया के दिन भगवान सूर्य ने पांडवों को वनवास के दौरान अक्षय पात्र दिया था, जिसमें कभी भोजन खत्म नहीं होता था।
  5. त्रेता युग और सतयुग की शुरुआत भी इस दिन से मानी जाती है। इसी दिन भगवान राम ने सीता माता की अग्निपरीक्षा ली और उन्हें स्वीकार किया।
  6. इस दिन भगवान कुबेर को धन का देवता बनाया गया था, इसलिए इस दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
  7. अक्षय तृतीया के दिन सत्यनारायण व्रत की शुरुआत भी हुई थी और इसी दिन महाभारत का समापन हुआ था, जिससे द्वापर युग का भी अंत हो गया।

(यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है) 


यह भी पढ़े :

Gangotri dham 2025 : आज गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और विशेष पूजा-अर्चना होगी।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More