Fela News Lifestyle Header Banner

अनंतनाग में खुदाई से मिला प्राचीन शिवलिंग और मूर्तियां, कारकूट नाग कुंड का रहस्य उजागर

अनंतनाग में खुदाई से मिला प्राचीन शिवलिंग और मूर्तियां, कारकूट नाग कुंड का रहस्य उजागर

Last Updated Aug - 05 - 2025, 01:47 PM | Source : Fela News

कश्मीरी पंडितों की आस्था से जुड़ा स्थल, कारकूट वंश से संबंध की आशंका, मूर्तियां श्रीनगर म्यूज़ियम भेजी जाएंगी अध्ययन के लिए
अनंतनाग में खुदाई से मिला प्राचीन शिवलिंग और मूर्तियां
अनंतनाग में खुदाई से मिला प्राचीन शिवलिंग और मूर्तियां

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुराने जलकुंड की खुदाई के दौरान प्राचीन हिंदू मूर्तियों और शिवलिंगों की खोज हुई है। यह खुदाई पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की ओर से कारकूट नाग कुंड के पुनरुद्धार प्रोजेक्ट के तहत की जा रही थी।

यह स्थल ऐशमुकाम के सालिया इलाके में स्थित है, जो जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर है। खुदाई के दौरान काम कर रहे मजदूरों को ये ऐतिहासिक अवशेष अचानक ज़मीन के नीचे से मिले।

PTI को दी जानकारी के अनुसार, यह क्षेत्र कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां कभी प्राचीन मंदिर रहा होगा या फिर मूर्तियों को जानबूझकर संरक्षित रूप से ज़मीन में दबाया गया होगा।

जम्मू-कश्मीर के अभिलेख, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि

“मूर्तियों और शिवलिंगों को श्रीनगर स्थित SPS म्यूज़ियम भेजा जाएगा, जहां विशेषज्ञ इनका अध्ययन कर इनकी उम्र और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जांच करेंगे।”

स्थानीय कश्मीरी पंडितों ने इस खोज को बेहद महत्वपूर्ण बताया है और मांग की है कि

“यहां एक नया मंदिर बनाया जाए और इन शिवलिंगों को फिर से प्रतिष्ठित किया जाए।”

हालांकि पुरातत्व विभाग की ओर से अभी तक इस स्थल को धार्मिक या हेरिटेज पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संरक्षण और शोध का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

यह खोज न केवल कश्मीर के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि घाटी में कितनी गहरी धार्मिक परंपराएं छिपी हुई हैं।

 

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More