Fela News Lifestyle Header Banner

Apara Ekadashi 2025:अपरा एकादशी का व्रत सही तरीके से पूरा करने पर ही पूजा का पूरा फल मिलता है।

Apara Ekadashi 2025:अपरा एकादशी का व्रत सही तरीके से पूरा करने पर ही पूजा का पूरा फल मिलता है।

Last Updated May - 22 - 2025, 04:59 PM | Source : Fela News

Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी 23 मई 2025 को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा बहुत खास होती है। माना जाता है कि अगर एकादशी का व्रत सही नियम से खोला जाए तो इसका
अपरा एकादशी का व्रत सही तरीके से पूरा करने पर ही पूजा का पूरा फल मिलता है।
अपरा एकादशी का व्रत सही तरीके से पूरा करने पर ही पूजा का पूरा फल मिलता है।

Apara Ekadashi 2025: ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को मनाई जाने वाली अपरा एकादशी 23 मई 2025 को है। भगवान कृष्ण ने खुद अपरा एकादशी के व्रत का महत्व बताया है। ब्रह्माण्ड पुराण के अनुसार, यह व्रत मोक्ष का रास्ता माना जाता है।

इस बार अपरा एकादशी शुक्रवार को पड़ रही है, जो माता लक्ष्मी का भी दिन होता है। इसलिए इस दिन का खास महत्व बढ़ जाता है। एकादशी पर लक्ष्मी और विष्णु की पूजा करने और व्रत पारण सही नियम से करने पर पूरी भक्ति का फल मिलता है।

अपरा एकादशी 2025 पूजा का समय:

  • विष्णु जी की पूजा सुबह 5:26 से 10:35 तक करें।
  • माता लक्ष्मी की पूजा रात 11:57 से सुबह 12:38 तक करें, क्योंकि यह समय बहुत शुभ होता है।

व्रत पारण कब करें:

व्रत पारण अगले दिन यानी 24 मई 2025 को सूर्योदय के बाद सुबह 5:26 से 8:11 बजे के बीच करना चाहिए। पारण के लिए द्वादशी तिथि का अंत शाम 7:20 बजे होता है, इसलिए इससे पहले व्रत खोलना जरूरी है।

व्रत पारण का तरीका:

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें। फिर भगवान गणेश की पूजा करें। उसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करें। व्रत पारण के वक्त तुलसी का पत्ता मुंह में रखें। ध्यान रखें कि पारण के दिन सात्विक यानी हल्का और शुद्ध भोजन ही लें। पारण से पहले ब्राह्मण को दान देना न भूलें।

इस तरीके से व्रत पारण करने से व्रत सफल होता है और भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

नोट: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और कथाओं पर आधारित है।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More