Fela News Lifestyle Header Banner

Badrinath Kapat Opening Date 2025: बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? जानिए तारीख, समय और पूजा का तरीका

Badrinath Kapat Opening Date 2025: बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? जानिए तारीख, समय और पूजा का तरीका

Last Updated May - 03 - 2025, 03:10 PM | Source : Fela News

Badrinath Kapat Opening Date 2025: केदारनाथ के बाद अब बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुलने वाले हैं। इसके बाद भक्त चार धाम यात्रा पूरी कर सकेंगे। जानिए कपाट खुलने की त
बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे?
बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे?

Badrinath Kapat Opening Date 2025: गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब भक्तों को बद्रीनाथ धाम के दर्शन का इंतजार है। 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। मान्यता है कि चार धाम के दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में करीब 3,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। माना जाता है कि यहां दर्शन करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं। इस साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को सुबह 6 बजे खोले जाएंगे। यह चार धाम यात्रा का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है।

बद्रीनाथ धाम की पूजा मुख्य पुजारी यानी रावल करते हैं। मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान की मूर्ति को छूने का अधिकार सिर्फ रावल को होता है। कपाट खुलने से पहले जोशीमठ के नरसिंह मंदिर से भगवान की चल मूर्ति लाई जाती है। पूजा में तिल के तेल का इस्तेमाल होता है।

यह भी मान्यता है कि भगवान विष्णु ने यहां नर-नारायण रूप में तपस्या की थी, इसलिए मंदिर में दोनों की मूर्तियां विराजमान हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More