Header Image

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि खत्म होने से पहले करें पीली सरसों के ये टोटके, दूर होगी पैसों की कमी

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि खत्म होने से पहले करें पीली सरसों के ये टोटके, दूर होगी पैसों की कमी

Last Updated Mar - 21 - 2026, 02:04 PM | Source : Fela News

Navratri Ke Uapy: ज्योतिष और लाल किताब के अनुसार पीली सरसों के कुछ उपाय बेहद प्रभावी माने जाते हैं। इन्हें करने से कर्ज से राहत और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। बेहतर फल के लिए ये उपाय चैत्र नवरात्रि खत्म होने से पहले करना जरूरी है।
नवरात्रि खत्म होने से पहले करें पीली सरसों के ये टोटके
नवरात्रि खत्म होने से पहले करें पीली सरसों के ये टोटके

Pili Sarson Upay: आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता चंद्रघंटा भक्तों की रक्षा करती हैं और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं। नवरात्रि का यह पावन पर्व 27 मार्च तक चलेगा और इस दौरान की गई पूजा और व्रत से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसे जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाने का शुभ समय भी माना जाता है।

नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ के साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जिनका उल्लेख ज्योतिष और लाल किताब में मिलता है। इन्हीं में पीली सरसों के उपाय खास माने जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से कर्ज से राहत मिलती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। बेहतर परिणाम के लिए इन उपायों को नवरात्रि समाप्त होने से पहले करना शुभ माना जाता है।

पीली सरसों से जुड़े उपायों में सबसे आसान उपाय है कि थोड़ी सी पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर एक पोटली बना लें और इसे घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मकता दूर होती है।

इसके अलावा, रात के समय एक मुट्ठी पीली सरसों लेकर उसे अपने सिर के ऊपर से सात बार उतारें और फिर किसी सुनसान स्थान या बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इससे धन प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

एक अन्य उपाय के तहत पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर पोटली बनाकर उसे तिजोरी या उस स्थान पर रखें, जहां आप धन रखते हैं। इससे कर्ज से मुक्ति मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।

करियर में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए मंगलवार और रविवार के दिन पीली सरसों को सात बार सिर से उतारकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में या चौराहे पर फेंकना शुभ माना जाता है।

वहीं, पूजा के समय एक चांदी की कटोरी में पीली सरसों रखकर उसे माता के चरणों में अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

इस तरह नवरात्रि के दौरान किए गए ये छोटे-छोटे उपाय न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सहायक माने जाते हैं।

यह भी पढ़े 

Gangaur Puja 2026: गणगौर की अनोखी परंपरा, जहां पत्नियां रस्म के तहत पतियों को मारती हैं

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More