Header Image

Chaitra Navratri Bhog: चैत्र नवरात्रि: 9 दिन, 9 भोग – जानें कौन सी देवी को क्या अर्पित करें

Chaitra Navratri Bhog: चैत्र नवरात्रि: 9 दिन, 9 भोग – जानें कौन सी देवी को क्या अर्पित करें

Last Updated Mar - 18 - 2026, 05:15 PM | Source : Fela News

Chaitra Navratri Bhog: चैत्र नवरात्रि में माता रानी के 9 रूपों की पूजा होती है। हर दिन माता को उनका पसंदीदा भोग अर्पित किया जाता है। जानिए नवरात्रि के 9 दिनों में 9 देवियों को कौन सा भोग लगाना शुभ होता है।
जानें कौन सी देवी को क्या अर्पित करें
जानें कौन सी देवी को क्या अर्पित करें

Chaitra Navratri 2026 Bhog: नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे माता रानी के नौ रूपों की पूजा-अर्चना के लिए मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में श्रद्धापूर्वक पूजा और व्रत करने से जीवन की सभी बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं।

पूरे साल में कुल चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें दो प्रकट और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। चैत्र नवरात्रि प्रकट नवरात्रि है, जिसमें भक्त नौ दिनों तक व्रत और पूजा करते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथियां

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि इस साल 19 मार्च 2026 को शुरू होगी। इसी दिन हिंदू नववर्ष भी मनाया जाएगा। नवरात्रि 27 मार्च 2026 को समाप्त होगी और इस दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी। इस दौरान माता रानी को 9 दिनों तक अलग-अलग रूपों में पूजा जाता है।

नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग

पहला दिन – मां शैलपुत्री:

पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन माता को खीर का भोग अर्पित करना शुभ होता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।

दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी:

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। माता को मिश्री, चीनी या शक्कर से बनी चीजों का भोग अर्पित करना चाहिए। इससे सुख-शांति और दीर्घायु प्राप्त होती है।

तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा:

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता को दूध से बनी चीजों का भोग अर्पित करें। इससे जीवन के दुख और कष्ट दूर होते हैं।

चौथा दिन – मां कूष्मांडा:

चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। माता को पीला रंग प्रिय है, इसलिए मालपुआ का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है।

पांचवां दिन – मां स्कंदमाता:

पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। माता को केला भोग प्रिय है, इसलिए केला या केले से बनी बर्फी आदि अर्पित करें।

छठा दिन – मां कात्यायनी:

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। माता को शहद या शहद से बनी चीजों का भोग अर्पित करें। इससे व्यक्तित्व में आकर्षण और तेज बढ़ता है।

सातवां दिन – मां कालरात्रि:

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन माता को गुड़ का भोग अर्पित करना शुभ है। इससे भय और संकटों से मुक्ति मिलती है।

आठवां दिन – मां महागौरी:

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। माता को नारियल और नारियल से बनी चीजों का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नौवां दिन – मां सिद्धिदात्री:

नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन हलवा-पूरी, नारियल और चने का भोग अर्पित करना शुभ होता है।

इस प्रकार, चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मां का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़े 

19 March 2026: 19 मार्च को बना सुपर संयोग, कई बड़े पर्व-त्योहार और दुर्लभ योग एक साथ

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More