Fela News Lifestyle Header Banner

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को 100 साल में दुर्लभ चंद्र ग्रहण: जानें जरूरी उपाय और सावधानियां

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को 100 साल में दुर्लभ चंद्र ग्रहण: जानें जरूरी उपाय और सावधानियां

Last Updated Sep - 02 - 2025, 03:43 PM | Source : Fela News

Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष के अनुसार यह बहुत शक्तिशाली है। जानिए इससे जुड़ी खास बातें और जरूरी सावधानियां।
7 सितंबर को 100 साल में दुर्लभ चंद्र ग्रहण
7 सितंबर को 100 साल में दुर्लभ चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025, रविवार को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार यह पूर्ण चंद्र ग्रहण बहुत शक्तिशाली है और पितृपक्ष के दौरान आ रहा है, जो न केवल रात के आकाश को बल्कि हमारी आत्मा को भी प्रभावित करता है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर उसकी रोशनी को रोक देती है। इस समय चंद्रमा ब्लड मून की तरह दिखाई देता है।

सनातन धर्म के अनुसार ग्रहण:

  • ग्रहण के दौरान कोई शुभ कार्य या पूजा-पाठ नहीं किया जाता।
  • मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण के बाद शुद्धिकरण और भगवान का स्नान कराया जाता है।
  • पितृपक्ष में लगने वाला यह ग्रहण पूर्वजों के सम्मान का विशेष मौका है।

ध्यान रखने योग्य बातें:

  • ग्रहण के समय भोजन में सूक्ष्मजीव सक्रिय होते हैं, इसलिए पके अनाज में तुलसी के पत्ते रखें।
  • महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और भगवान का नाम जप अधिक प्रभावशाली होता है।
  • ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है।
  • ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:58 बजे शुरू होकर 8 सितंबर को 1:26 बजे खत्म होगा।
  • बल्ड मून रात 11 बजे से 12:22 बजे तक दिखाई देगा।

गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां:

  • घर के अंदर रहें और ग्रहण न देखें।
  • नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
  • सोने की बजाय जप और प्रार्थना करें।
  • ग्रहण के बाद स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।

ग्रहण खत्म होने के बाद:

  • गंगाजल से स्नान करें।
  • घर और कपड़े साफ करें।
  • जरूरतमंदों को भोजन या दान दें।
  • भगवान का नाम जप और प्रार्थना करें।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More