Fela News Lifestyle Header Banner

Chhath Puja 2025: पहली बार छठ व्रत कर रहे हैं? पूरी पूजा सामग्री की लिस्ट यहां देखें, ताकि कुछ भी भूल न हो!

Chhath Puja 2025: पहली बार छठ व्रत कर रहे हैं? पूरी पूजा सामग्री की लिस्ट यहां देखें, ताकि कुछ भी भूल न हो!

Last Updated Oct - 27 - 2025, 11:58 AM | Source : Fela News

Chhath Puja: छठ पूजा की तैयारियां हर घर में तेजी से चल रही हैं. अगर आप या आपके परिवार में कोई छठ व्रत कर रहा है, तो पूजा की सामग्री जानना जरूरी है. यहां छठ पूजा
पहली बार छठ व्रत कर रहे हैं?
पहली बार छठ व्रत कर रहे हैं?

Chhath Puja Samagri List 2025: छठ पूजा की तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं. व्रत करने वाले लोग नहाय-खाय से इस पर्व की शुरुआत करते हैं और चार दिनों तक सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस पर्व में किन-किन चीजों की जरूरत होती है. आइए इसे आसान शब्दों में समझते हैं:

छठ पूजा कब है?

नहाय-खाय: 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

खरना: 26 अक्टूबर 2025 (रविवार)

संध्या अर्घ्य: 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

सुबह का अर्घ्य और व्रत का पारण: 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)

छठ पूजा के लिए जरूरी सामग्री

  • नए कपड़े: महिलाओं के लिए साड़ी या सूट, पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता।
  • बांस या पीतल का सूप: प्रसाद और अर्घ्य देने के लिए।
  • बांस की टोकरियां: प्रसाद और फल रखने के लिए दो टोकरियां।
  • पूजा के बर्तन: लोटा, थाली, गिलास और दीया।
  • फल और पौधे: 5 गन्ने, अदरक का पौधा, मूली, हल्दी, नारियल (पानी वाला), केला, नाशपाती आदि।
  • पूजा सामग्री: चावल, रोली, कुमकुम, धूप, कपूर, सिंदूर, चंदन।
  • अन्य चीजें: पान, सुपारी, शकरकंद, सुथनी, मिठाई।
  • भोग सामग्री: गेहूं का आटा, गुड़ या चीनी से ठेकुआ और कसार बनाया जाता है। चावल के आटे का लड्डू भी बनता है।

खरना का महत्व

खरना वाले दिन व्रतधारी पूरा दिन बिना पानी पिए रहते हैं और शाम को खीर-रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसी के बाद मुख्य छठ व्रत शुरू होता है.

छठ पूजा का महत्व

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का पर्व है। यह शुद्धता, नियम और आस्था का प्रतीक है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में यह त्योहार बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। 

 

 

 

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More