Fela News Lifestyle Header Banner

Chhath Puja 2025 Schedule: नहाय खाय से खरना तक, छठ पूजा का पूरा शेड्यूल

Chhath Puja 2025 Schedule: नहाय खाय से खरना तक, छठ पूजा का पूरा शेड्यूल

Last Updated Oct - 25 - 2025, 11:41 AM | Source : Fela News

Chhath Puja 2025 Schedule: चार दिन का छठ पर्व 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से शुरू होगा. यहां छठ की सभी तिथियां और मुहूर्त का पूरा कार्यक्रम बताया गया है.
नहाय खाय से खरना तक, छठ पूजा का पूरा शेड्यूल
नहाय खाय से खरना तक, छठ पूजा का पूरा शेड्यूल

Chhath Puja 2025 Schedule: छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक मनाई जाती है। इस साल छठ पर्व 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। यह सूर्य देव और प्रकृति की उपासना का चार दिवसीय महापर्व है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, डूबते सूर्य को अर्घ्य और फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है।

छठ पर्व बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस पर्व की सबसे खास बात यह है कि व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं और डूबते तथा उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

चार दिनों का पूरा शेड्यूल

नहाय-खाय (25 अक्टूबर 2025)

इस दिन व्रती स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं और प्रसाद के रूप में अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी ग्रहण करती हैं। इसी दिन से घर में सात्त्विक भोजन शुरू हो जाता है और लहसुन-प्याज का प्रयोग बंद कर दिया जाता है।

खरना (26 अक्टूबर 2025)

यह दूसरा दिन होता है। व्रती पूरे दिन उपवास रखती हैं। शाम को खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर सबसे पहले छठ मैया को अर्पित किया जाता है, फिर प्रसाद ग्रहण करके निर्जला व्रत शुरू किया जाता है।

संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर 2025)

तीसरे दिन सूर्यास्त के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सभी व्रतधारी घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं।

ऊषा अर्घ्य (28 अक्टूबर 2025)

आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रत का समापन और पारण किया जाता है, जिससे चार दिवसीय छठ पूजा पूर्ण होती है। 

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More