Fela News Lifestyle Header Banner

दैनिक अंक ज्योतिष: 10 जून 2025 – जानिए आपके मूलांक का भविष्यफल

दैनिक अंक ज्योतिष: 10 जून 2025 – जानिए आपके मूलांक का भविष्यफल

Last Updated Jun - 10 - 2025, 11:12 AM | Source : Fela News

10 जून 2025 का मूलांक बदलाव और नए अवसरों का संकेत देता है। आज का दिन करियर, रिश्तों और निर्णयों के लिहाज से खास हो सकता है। जानिए अपना भविष्य। By Umika Sharma
10 जून 2025 – जानिए आपके मूलांक का भविष्यफल
10 जून 2025 – जानिए आपके मूलांक का भविष्यफल

अंकों को दुनिया में क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष?क्या आपको रखनी पड़ेगी कुछ सावधानी या आज होगा आपको धन लाभ? कैसा होगा आपका आज का दिन ?आइए जानते हैं न्यूमेरो -वास्तु एक्सपर्ट उमिका शर्मा से।

मूलांक-1-आज का दिन आपके के लिए बहुत सारे नए अवसर लेके आ रहा है।आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।धन लाभ का भी योग है।तरक्की के नए अवसर आपके सामने आयेंगे।अपने लिए बेस्ट का चुनाव करें।आपके द्वारा किए कामों की आज खूब प्रशंसा होगी।आज शत्रु आपके आगे टिक नहीं पाएंगे।

मूलांक-2-आज आपको कार्य स्थल पर कुछ महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है।खुद को प्रोडक्टिव और काम को सफल बनाने के लिए बीच बीच में थोड़ा रेस्ट करके काम करे।एक धुन पर आज काम न करें।आज हो सके तो बाहर का खाना न खाएं।कुछ जातकों के आज खर्चे थोड़ा बढ़ सकते हैं।

मूलांक-3-मूलांक 3 वालों को आज धन के लेन देन में सावधानी बरतनी चाहिए।आज ऑफिस से जुड़ी पॉलिटिक्स से दूर रहे।ध्यान और योग से दिन की शुरुआत करें।प्रेम प्रसंगों से जुड़े मामलों में आज मिलजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मूलांक -4- आज आपके पास निवेश के कई मौके आयेंगे।आपको चाहिए कि आप सोच समझकर सही प्रोजेक्ट को चुन कर निवेश करें।आपका सही डिसीजन आपके लिए भविष्य में भी लाभकारी साबित होगा। घर और ऑफिस में बैलेंस बना के रखें।अपने से छोटों से बेवजह लड़ाई न करे।आज किसी गरीब को कुछ दान करे।और किसी बुजुर्ग से आशीर्वाद लेकर अपने किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करें। 

मूलांक-5-आज का दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे है।इस अंक के जातक आज अपने मन की बात किसी से कर सकते हैं।आज थोड़ा खर्च पर भी कंट्रोल करने की जरूरत है।किसी को इंप्रेस करने के चक्कर में अनावश्यक खर्चे न करें।कोई नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।

मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।

मूलांक-7-आज का दिन खुशनुमा बीतेगा।रिलेशनशिप के मामले में दिन अच्छा है।धन लाभ होगा किंतु साथ ही खर्चों पर भी लगाम लगाना जरूरी है।आज भविष्य के लिए निवेश करने का विचारा थोड़ा टाल दें।गणेश जी की आराधना करें और अपने घर की किसी कन्या या महिला को आज कुछ उपहार जरूर दें।

मूलांक-8-आज का दिन अच्छा रहेगा आपके लिए।आज आपको अपने काम पर फोकस करना चाहिए।आपको ये बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि शनि आपके देव है तो आपके कर्मों का ही आपको फल देते हैं।आपको चाहिए कि आप अपने कर्मों का निर्धारण सोच समझकर करें।

मूलांक-9-आज आपको अपने सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।आज तला भुना भोजन न करें।किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।अपने काम में लापरवाही न बरतें।सभी काम अच्छे से मन लगाकर पूरे करें।शाम तक कोई धन का लाभ हो सकता है।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More