Last Updated Oct - 13 - 2025, 10:56 AM | Source : Fela News
इस साल कार्तिक मास 20 अक्टूबर दोपहर 3:45 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 5:50 बजे खत्म होगी। ज्योतिषियों के अनुसार प्रदोष और निशीत काल के कारण 20 अक्टूबर को दिवाली
Diwali 2025 Date Shubh Muhurt: दीपावली का पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे, और लोगों ने उनका स्वागत दीपों से किया। तभी से दिवाली का त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है।
इस साल दिवाली की तारीख:
2025 में कार्तिक अमावस्या दो दिन की है। यह 20 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 3:45 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर, मंगलवार शाम 5:50 बजे खत्म होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, क्योंकि इस दिन प्रदोष और निशीत काल पड़ रहे हैं, जो लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ माने जाते हैं। 21 अक्टूबर को अमावस्या का दान और स्नान होगा, लेकिन दिवाली नहीं मनाई जाएगी।
दीपोत्सव का पूरा कार्यक्रम 2025: