Last Updated Oct - 04 - 2025, 10:24 AM | Source : Fela News
Diwali 2025 Date in India: इस साल दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. लेकिन दीपोत्सव 5 दिन तक चलता है — जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और
Diwali 2025 Date in India: दीपावली दीपों का त्योहार है, जो एक दिन नहीं बल्कि पूरे 5 दिनों तक मनाया जाता है. यह पर्व कार्तिक माह की त्रयोदशी से शुरू होकर द्वितीया तिथि तक चलता है. इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और अंत भाई दूज पर होता है.
दीवाली 2025 कब है (Diwali 2025 Kab Hai)
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी लोग तारीख को लेकर उलझन में हैं कि दिवाली 20 या 21 अक्टूबर को होगी. पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे तक रहेगी. चूंकि पूजा सूर्यास्त के बाद की जाती है, इसलिए दिवाली 20 अक्टूबर को ही होगी.
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त (Diwali 2025 Laxmi Puja Muhurat)
लक्ष्मी पूजा का शुभ समय 20 अक्टूबर को शाम 7:08 से रात 8:18 तक रहेगा. इस दौरान प्रदोष काल भी शाम 5:46 से रात 8:18 तक रहेगा. यही समय पूजन के लिए सबसे शुभ माना गया है.
5 दिनों का दीपोत्सव कैलेंडर (5 Days of Diwali Festival)
इस दिन खरीदारी और लक्ष्मी-कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है. शुभ खरीदारी का समय दोपहर 12:18 बजे से अगले दिन दोपहर 1:51 बजे तक रहेगा.
2. नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) – सोमवार, 20 अक्टूबर 2025
इसे रूप चौदस भी कहा जाता है. इस दिन तिल-तेल से स्नान करने की परंपरा होती है.
3. दीवाली (लक्ष्मी पूजा) – सोमवार, 20 अक्टूबर 2025
इस दिन दीप जलाकर घर को रोशन किया जाता है और गणेश-लक्ष्मी की पूजा की जाती है.
4. गोवर्धन पूजा – बुधवार, 22 अक्टूबर 2025
इसे अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है. भगवान कृष्ण की पूजा कर गोवर्धन पर्वत की आराधना की जाती है.
5. भाई दूज – गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025
यह दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है. बहन अपने भाई को टीका करती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है.