Fela News Lifestyle Header Banner

Eid-al-Adha 2026 Date: जानें कब मनाई जाएगी बकरीद, नोट करें तारीख

Eid-al-Adha 2026 Date: जानें कब मनाई जाएगी बकरीद, नोट करें तारीख

Last Updated Dec - 01 - 2025, 01:02 PM | Source : Fela News

Eid-al-Adha 2026 Date: साल 2026 में ईद-अल-अजहा (बकरीद) 27 मई को मनाए जाने की उम्मीद है. यह त्योहार इस्लामी चांद्र कैलेंडर के जुल हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को
जानें कब मनाई जाएगी बकरीद
जानें कब मनाई जाएगी बकरीद

Eid-al-Adha 2026 Date: ईद-अल-अजहा मुसलमानों का एक बड़ा त्योहार है। इसे बकरीद, कुर्बानी का त्योहार, बकरा ईद आदि नामों से भी जाना जाता है। यह त्योहार रमजान खत्म होने के लगभग 70 दिन बाद मनाया जाता है।

ईद के बाद यह मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह भाईचारे, शांति और कुर्बानी का प्रतीक है।

ईद-अल-अजहा 2026 में कब है?

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक यह त्योहार हर साल जिल हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। इंग्लिश कैलेंडर में इसकी तारीख हर साल बदलती है।

साल 2026 में ईद-अल-अजहा 26 या 27 जून को मनाए जाने की संभावना है।

अंतिम तारीख चांद दिखाई देने के बाद ही तय होती है।

ईद-अल-अजहा क्यों मनाई जाती है?

इस त्योहार की शुरुआत हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में हुई थी। माना जाता है कि अल्लाह ने इब्राहिम से उनकी सबसे प्रिय चीज कुर्बान करने को कहा।

इब्राहिम ने अपने बेटे को कुर्बान करने का फैसला किया, लेकिन तलवार चलाने के समय अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक बकरा रख दिया।

तभी से इस दिन कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हुई।

ईद-अल-अजहा का महत्व

यह त्याग और कुर्बानी की सीख देता है।

विश्वास, आज्ञा पालन और इंसानियत का संदेश देता है।

यह त्योहार लोगों में एकता और भाईचारे को बढ़ाता है।

मुसलमान कैसे मनाते हैं ईद-अल-अजहा?

नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज अदा की जाती है।

बकरा, भेड़ या अन्य जानवर की कुर्बानी दी जाती है।

कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है—

रिश्तेदारों और दोस्तों को

गरीब और जरूरतमंद लोगों को

घर के लिए

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More