Fela News Lifestyle Header Banner

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर चूहे का दिखना शुभ या अशुभ? शास्त्रों में क्या बताया गया है, जानें

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर चूहे का दिखना शुभ या अशुभ? शास्त्रों में क्या बताया गया है, जानें

Last Updated Sep - 02 - 2025, 11:08 AM | Source : Fela News

Ganesh Chaturthi 2025: इस समय पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दौरान अगर किसी को चूहा दिखे तो यह शुभ संकेत होता
गणेश चतुर्थी पर चूहे का दिखना शुभ या अशुभ?
गणेश चतुर्थी पर चूहे का दिखना शुभ या अशुभ?

Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह 10 दिन तक चलता है। इस साल गणपति स्थापना 27 अगस्त को हुई और विसर्जन 6 सितंबर तक होगा। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार मूर्ति का विसर्जन डेढ़, तीन, पांच, सात या दस दिन में करते हैं।

गणेश उत्सव में चूहा दिखने का संकेत

मान्यताओं के अनुसार, अचानक दिखने वाला हर जीव या वस्तु कोई संदेश लेकर आता है। खासकर गणेश चतुर्थी पर अगर चूहा दिखाई दे, तो इसे शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह संकेत है कि भगवान गणेश कठिनाइयां दूर कर आशीर्वाद दे रहे हैं। अगर सफेद चूहा दिख जाए, तो इसे और भी ज्यादा शुभ माना जाता है, क्योंकि यह जीवन में रुकावटों के खत्म होने और सकारात्मक बदलाव के आने का प्रतीक है।

घर से बाहर जाता चूहा

अगर कोई चूहा घर से बाहर निकलता हुआ दिखे, तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि घर की परेशानियां और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो रही हैं और खुशहाली आने वाली है।

इसके अलावा, चूहा किस दिशा में जा रहा है, इसका भी विशेष महत्व होता है, क्योंकि दिशा के अनुसार इसका परिणाम माना जाता है।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More