Fela News Lifestyle Header Banner

Geeta Updesh: गीता में युद्ध को लेकर क्या कहा गया है, और कब लड़ाई करना जरूरी हो जाता है?

Geeta Updesh: गीता में युद्ध को लेकर क्या कहा गया है, और कब लड़ाई करना जरूरी हो जाता है?

Last Updated May - 21 - 2025, 02:03 PM | Source : Fela News

Geeta Updesh: गीता की शुरुआत खुद युद्ध के मैदान में हुई थी। कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को जो बातें समझाईं, उन्हें ही गीता उपदेश कहा जाता है।
गीता में युद्ध को लेकर क्या कहा गया है
गीता में युद्ध को लेकर क्या कहा गया है

Bhagwat Geeta: आपने ये लाइन जरूर सुनी होगी – “विश्व की पुकार है, ये भागवत का सार है कि युद्ध ही तो वीर का प्रमाण है।”

इसका मतलब है कि वीर वही है जो अन्याय के खिलाफ लड़ सके, चाहे सामने कोई भी हो।

आज दुनिया के कई देशों में युद्ध जैसी हालत है। भारत और पाकिस्तान के बीच भी हाल ही में ऐसा माहौल बना, जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया और 26 भारतीयों की जान चली गई। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

हम सब जानते हैं कि युद्ध कभी भी अच्छा नहीं होता। लेकिन जब बात न्याय, आत्मरक्षा या बदले की आती है, तो कभी-कभी युद्ध करना जरूरी हो जाता है। धार्मिक नजरिए से देखें तो श्रीकृष्ण ने भी न्याय के लिए युद्ध को सही बताया है।

महाभारत का उदाहरण

द्वापर युग में महाभारत युद्ध धर्म की रक्षा के लिए हुआ था। ये युद्ध 18 दिनों तक चला और इसमें बहुत कुछ ऐसा हुआ जिससे आज भी लोग सीख लेते हैं। महाभारत सिर्फ युद्ध नहीं था, बल्कि एक बड़ा संदेश था। इस युद्ध में श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को जो बातें बताईं, वही गीता के रूप में जानी जाती हैं।

महाभारत के पीछे कई कारण थे – दुर्योधन का घमंड, द्रौपदी का अपमान, कौरवों की सत्ता की लालच और धृतराष्ट्र की अंधभक्ति। लेकिन श्रीकृष्ण ने साफ कहा कि जब सारे रास्ते बंद हो जाएं और अन्याय बढ़ जाए, तब युद्ध करना ही सही होता है।

गीता का संदेश क्या है?

श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं:

"अगर तुम युद्ध में मारे गए तो स्वर्ग पाओगे, और जीत गए तो धरती का सुख मिलेगा। इसलिए उठो और युद्ध करो।"

क्या युद्ध जरूरी होता है?

श्रीकृष्ण ने कहा है कि युद्ध को कभी पहला विकल्प नहीं बनाना चाहिए। पहले शांति से समाधान की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन अगर हर रास्ता बंद हो जाए और अन्याय बहुत बढ़ जाए, तब युद्ध करना ज़रूरी हो जाता है। उस समय चुप रहना भी पाप माना जाता है।

नोट: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और प्राचीन ग्रंथों पर आधारित है।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More