Fela News Lifestyle Header Banner

Gita Jayanti 2025: गीता जयंती 1 दिसंबर, पूजा विधि और आसान मंत्र

Gita Jayanti 2025: गीता जयंती 1 दिसंबर, पूजा विधि और आसान मंत्र

Last Updated Nov - 28 - 2025, 12:19 PM | Source : Fela News

Gita Jayanti 2025: 1 दिसंबर को मीर्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती मनाई जाएगी। इस दिन श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को गीता का ज्
गीता जयंती 1 दिसंबर
गीता जयंती 1 दिसंबर

Gita Jayanti 2025:गीता जयंती हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। हर साल यह पर्व मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी, यानी मोक्षदा एकादशी, को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान दिया था। यही वजह है कि इस तिथि को गीता जयंती के रूप में मनाने की परंपरा है। गीता हिंदू धर्म का एक ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती विशेष रूप से मनाई जाती है।

गीता जयंती 2025 की तिथि और समय

गीता जयंती इस साल सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। एकादशी तिथि 30 नवंबर रात 09:30 से शुरू होकर 1 दिसंबर शाम 07:02 तक रहेगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है।

गीता जयंती पूजा विधि

गीता जयंती की पूजा सरल है और घर पर भी की जा सकती है।

1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।

2. भगवान कृष्ण की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें और गंगाजल छिड़कें।

3. घी का दीपक जलाएं, भगवान का तिलक करें, फूल, भोग, तुलसी, मिठाई और नैवेद्य अर्पित करें।

4. श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक को साफ कपड़े पर रखकर श्रद्धा से पढ़ें। पूरी गीता न पढ़ पाए तो अध्याय 12 (भक्ति योग) या अध्याय 15 पढ़ें।

5. भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें और पूजा के अंत में आरती करें।

जप करने योग्य मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

ॐ श्रीकृष्णाय नमः

ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात:

क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More