Fela News Lifestyle Header Banner

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व

Last Updated Oct - 21 - 2025, 11:43 AM | Source : Fela News

Goverdhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा कल, 22 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। जानिए ज्योतिषाचार्य से क्यों यह पूजा खास है, साथ में इसकी विधि, महत्व, शुभ मुहूर्त और लाभ।
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व

Goverdhan Puja 2025:गोवर्धन पूजा कल यानी 22 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। यह दीपावली का अगला दिन अन्नकूट पर्व है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति की पूजा का संदेश देने के लिए शुरू किया था।

तिथि और शुभ समय:

  • कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे से शुरू होकर 22 अक्टूबर शाम 8:16 बजे तक रहेगी।
  • पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:30 बजे से 8:47 बजे तक है।

महत्व:

गोवर्धन पूजा प्रकृति और श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति का प्रतीक है। यह पूजा घर में सुख, समृद्धि और शांति लाने के लिए की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा भी होती है।

विधि:

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर की सफाई करें।
  • घर के मुख्य द्वार पर गोबर या मिट्टी से छोटा गोवर्धन पर्वत बनाएं।
  • उन्हें केसर-कुंकुम, अक्षत, पुष्प और नैवेद्य के साथ पूजा करें।
  • 56 भोग या अन्नकूट तैयार करके भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज को अर्पित करें।

विशेष उपाय:

  • धन वृद्धि: गोमती चक्र और कौड़ियों को पूजा थाली में रखकर पूजा के बाद लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें
  • सौभाग्य बढ़ाने के लिए: हल्दी की गांठ, गोमती चक्र, कौड़ी, गुंजाफल और 5 मुखी रुद्राक्ष की पोटली बनाएं और पूजा के बाद मंदिर, तिजोरी या पर्स में रखें।
  • संतान सुख के लिए: पंचामृत (दूध, दही, शहद, शक्कर, घी) में गंगाजल और तुलसी मिलाकर शंख में भरकर भगवान को अर्पित करें और “क्लीं कृष्ण क्लीं” मंत्र 5 माला जाप करें।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More