Last Updated Sep - 30 - 2025, 11:26 AM | Source : Fela News
Happy Durga Ashtami 2025 Wishes:मंगलवार, 30 सितंबर को नवरात्रि की अष्टमी है। आप अपने दोस्तों और परिवार को उनके आशीर्वाद से जुड़े शुभ संदेश भेजकर बधाई दे सकते ह
Happy Durga Ashtami 2025 Wishes: नवरात्रि 9 दिनों का खास पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि मंगलवार, 30 सितंबर 2025 को है। इसे दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी कहा जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, कन्या पूजन और हवन करते हैं।
अष्टमी को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा होती है। इस शुभ मौके पर आप अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
मां अम्बे का हो सदा आशीर्वाद,
हर संकट हो जीवन से दूर और नाश.
महा अष्टमी का शुभ दिन है आया,
हर पल आपका मंगलमय बनाया.
कन्या पूजन के साथ पावन हो आज का दिन
मां महागौरी करे सभी कार्यों में सिद्धि और विनय.
आपको दुर्गा अष्टमी और कन्या पूजन की शुभकामनाएं
हर युग में मुनि ज्ञानी देते सबको यह उपदेश,
जो मां दुर्गा का मनन मन से करे उसके कटे सब कलेश.
अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार.
अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार,
इस दुर्गा अष्टमी मिलें आपको खुशियां हजार.
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!